फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   M.Sc. and M.Com. courses stalled; admissions to B.Sc. and B.Com. also decline

Rishikesh News: एमएससी-एमकॉम की पढ़ाई अटकी, बीएससी-बीकॉम में भी घटा दाखिला

Wed, 19 Aug 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 19 Aug 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
M.Sc. and M.Com. courses stalled; admissions to B.Sc. and B.Com. also decline
- शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर कक्षाएं नहीं हुई शुरू
विज्ञापन

- दो वर्ष पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्नातकोएमएससी और एमकॉम पाठ्यक्रम संचालन की घोषणा की थी
डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी और एमकॉम का पाठ्यक्रम शुरू नहीं होने का असर अब स्नातक स्तर के दाखिलों पर भी दिखाई देने लगा है। कॉलेज में इन विषयों से जुड़े स्नातक पाठ्यक्रमों में पर्याप्त संख्या में विद्यार्थियों की ओर से दाखिले नहीं लिए जा रहे हैं जिसके चलते हर साल कई सीटें खाली रह जाती हैं। लंबे समय से एमएससी और एमकॉम की कक्षाएं शुरू करने की मांग के बावजूद मामला शासन स्तर पर अटका हुआ है।
दो वर्ष पूर्व वार्षिकोत्सव के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीजी कॉलेज डोईवाला में एमएससी और एमकॉम पाठ्यक्रम संचालन की घोषणा की थी। इसके बाद से महाविद्यालय प्रशासन लगातार इस संबंध में शासन से पत्राचार कर रहा है। इसके साथ ही आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी की जा चुकी हैं लेकिन शासन स्तर से मंजूरी नहीं मिलने के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है। एमएससी और एमकॉम का संचालन न होने का प्रभाव अब स्नातक स्तर पर भी पड़ने लगा है। इस बार स्नातक प्रथम सेमेस्टर में गणित विषय के लिए निर्धारित 60 सीटों के सापेक्ष अभी तक केवल 25 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसी तरह बीकॉम में 60 सीटों के सापेक्ष 42 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया है। पिछले शैक्षिक सत्र में भी गणित विषय की स्थिति बेहतर नहीं रही थी। तब 60 निर्धारित सीटों के मुकाबले केवल 35 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। लगातार दूसरे वर्ष सीटें खाली रहने से कॉलेज में स्नातक स्तर पर विषयों की लोकप्रियता और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के लिए दूसरे संस्थानों की ओर रुख करने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

पीजी कक्षाएं शुरू होने से बढ़ सकती है रुचि
महाविद्यालय से जुड़े लोगों का मानना है कि यदि एमएससी और एमकॉम की कक्षाएं शुरू हो जाती हैं तो बीएससी और बीकॉम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर विकल्प मिल सकेगा। इससे विद्यार्थियों को स्नातक के बाद दूसरे शहरों या संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा और महाविद्यालय में इन विषयों के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 अगस्त तक बढ़ी प्रवेश की तिथि
डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ देवेश प्रसाद भट्ट ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अब 26 अगस्त तक तिथि विस्तारित कर दी गई है। बताया कि डोईवाला कॉलेज में अभी तक बीए प्रथम वर्ष में 533 सीटों के सापेक्ष 400 प्रवेश हो चुके है। गणित में 25 और बायोलॉजी वर्ग में 42 प्रवेश के अलावा बीकॉम में भी 42 प्रवेश हो चुके है। बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं अब 26 अगस्त तक प्रवेश सुनिश्चित करा ले।

वर्जन
महाविद्यालय में एमएससी और एमकॉम कक्षाओं के संचालन की बेहद जरूरत महसूस हो रही है। कॉलेज प्रशासन की ओर से अधिकांश औपचारिकताओं को पूरा किया जा चुका है। प्रयास किया जा रहा है कि स्नातक स्तर पर गणित और वाणिज्य विषयों की सीटों पर प्रवेश हो जाए।- डॉ देवेश प्रसाद भट्ट, प्राचार्य ,एसडीएम पीजी कॉलेज, डोईवाला।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed