{"_id":"61d888584d04cd6f4b05ab02","slug":"movement-for-cancellation-of-contract-of-ukd-health-center-rishikesh-news-drn4010625100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी सरोज रावत को पुलिस प्रशासन ने जबरन उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी सरोज रावत को पुलिस प्रशासन ने जबरन उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निजी संस्थान से अनुबंध निरस्त कराने की मांग को लेकर अनशन कर रही उत्तराखंड क्रांति दल की महिला मोर्चा की संगठन मंत्री सरोज रावत को पुलिस प्रशासन ने जबरन उठाकर कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया है। पिछले तीन दिनों से सरोज रावत अनशनरत थी।
उत्तराखंड क्रांति दल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रो बोनो एग्रीमेंट निरस्त कराने की मांग को लेकर आंदोलन का 45वां दिन था। अनशन कर रही यूकेडी नेत्री सरोज रावत के अनशन को तीसरा दिन था। अनशनकारी सरोज की तबियत खराब होने लगी थी। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने शाम को उनको जबरन उठा दिया। दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि सरकारी अस्पताल निजी संस्थान के चंगुल से मुक्त कराने के बजाए सरकर अनशनकारियों के आंदोलन का दमन कर रही है। कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन को लगातार गति दी जाऐगी। यूकेडी जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में विफल साबित हुई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुलोचना इष्टवाल, मनीष शर्मा, निर्मला भट्ट, जगदंबा प्रसाद, बलवीर सिंह, भुवनी भट्ट, रिंकी कुकरेती, संजू कृषाली, भावना मैठानी आदि थे।
उर्स के मौके पर आयोजित हुई कव्वाली
दुजियवाला डांडी में स्थित हजरत सय्यद हुसैन की दरगाह पर 13वें उर्स के मौके पर कव्वाली आयोजित की गई। श्रद्धालुओं की ओर से दरगाह पर सवा किलो चांदी का मुुकुट चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा की दरगाह पर फूल और चादर चढ़ाई। कार्यक्रम के माध्यम से देश में अमन और शांति की दुआ की गई। मनोज कुमार, जितेन्द्र कुमार, यामिन, नासिर, उम्मेद, नवजोत, अनूप चौहान,शुभम और फरीद आदि मौजूद थे।