{"_id":"5ea8129d573b9dcdc8186d783bceb00d","slug":"mixture-of-art-sports-dance-and-music-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्युजिक, डांस, खेल और कला का तड़का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्युजिक, डांस, खेल और कला का तड़का
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन वॉलीबाल, मेहंदी, रंगोली, फेस पेंटिंग के साथ ही अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
रविवार को मुनिकीरेती स्थित कुंभ मेला बस पार्किंग में क्रेजी विकास मेला 2016 के अंतर्गत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका रस्तोगी और शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समीक्षा शर्मा और रश्मि घिल्डियाल द्वितीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका अग्रवाल प्रथम और संगीता नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
फेस पेंटिंग प्रतिस्पर्धा में योगिता कंसवाल ने प्रथम और सुमित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत जूनियर वर्ग एकल नृत्य में जान्ह्वी सामूहिक नृत्य में अनामिका, आंचल और अंजू ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग के एकल नृत्य में सोनाली, सामूहिक नृत्य में सोनाली रावत और अंजली रावत अव्वल रहीं।
विज्ञापन
एसजीआरआर और आर्मी स्कूल रायवाला फाइनल में
विकास मेले के तहत आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। रविवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला एसजीआरआर और ओमकारानंद सरस्वती निलायम के बीच खेला गया। इसमें एसजीआरआर की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला आर्मी स्कूल रायवाला और श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें आर्मी स्कूल की टीम विजेता रही। सोमवार को एसजीआरआर और आर्मी स्कूल रायवाला के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
बैंडवार मेें म्यूजिकल ग्रुपों ने दी प्रस्तुतियां
क्रेजी विकास मेले के दूसरे दिन आयोजित बैंडवार में विभिन्न म्यूजिकल ग्रुपों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने जमकर सराहा। इस अवसर पर अथर्व बैंड, आत्मन बैंड, आक्टिव बैंड, परीक्षित बैंड ग्रुप्स ने बैंडवार में विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिये श्रोताओं का मनोरंजन किया।