{"_id":"5dfa81138ebc3e87ec7ff921","slug":"mit-and-pg-colleges-will-work-together-rishikesh-news-drn3298257149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआईटी और पीजी कॉलेज मिलकर करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआईटी और पीजी कॉलेज मिलकर करेंगे काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनिकीरेती। मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) और राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश एक दूसरे को शैक्षित उन्नयन में सहयोग करेंगे। इसी क्रम में दोनों संस्थानों के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।
इस मौके पर महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य एनपी माहेश्वरी, प्रोफेसर सुषमा गुप्ता, प्रोफेसर गुलशन कुमार ढींगरा, प्रोफेसर अशोक नेगी, डॉ. दयाधर दीक्षित, डॉ. भरत सिंह और एमआईटी की ओर से एचजी जुयाल, रवि जुयाल, प्रोफेसर ज्योति जुयाल, प्रोफेसर कौशल्या डंगवाल, डॉ: सुनील कुमार सिंह, डॉ. वीके शर्मा, अजय तोमर, प्रदीप पोखरियाल, डॉ. एलएम जोशी ने संयुक्त रूप से एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इंस्टीट्यूट सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का प्राचार्य एनपी महेश्वरी और एमआईटी के चेयरमैन एचजी जुयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉ. कौशल्या डंगवाल ने एमआईटी संस्थान के सभी विभागों के कोर्स, उपलब्धियों, छात्रों के देश के विभिन्न विभागों में चयन के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर ज्योति जुयाल ने संस्थान की अन्य उपलब्धियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। प्रोफेसर गुलशन कुमार ढींगरा ने महाविद्यालय के विभागों से संबंधित और बोटनी व एमएलटी विभाग के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर दोनों शिक्षण संस्थानों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आदान प्रदान और छात्रों के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों पर सहमति के साथ ही हस्ताक्षर किए गए। वर्तमान एमओयू तीन सालों तक जारी रहेगा। दोनों शिक्षण संस्थानों की ओर से शिक्षा, शोध, ट्रेनिंग, कंप्यूटरीकृत शिक्षा, विभिन्न प्रकार के इंस्ट्रूमेंट के क्रियान्वयन की जानकारी एक दूसरे के छात्र-छात्राओं को दी जाएगी। इस अवसर पर डॉ. माधुरी कौशिश, कमलेश भट्ट आदि मौजूद रहे।