फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   mark on monkey

चार बंदर पकड़े, निशान लगाकर जंगल में छोड़ेंगे

Tue, 22 Dec 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Tue, 22 Dec 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
mark on monkey

आबादी में पहुंचकर लोगों को परेशान कर रहे बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग की मुहिम चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार को तहसील क्षेत्र में लगे पिंजरे में चार बंद फंसे। वन विभाग बंदरों पर रंग से निशान लगाकर घने जंगल में छोड़ेगा।

विज्ञापन


इससे बाद में पता चल सकेगा कि कहीं पहले पकड़ा गया बंदर फिर से जंगल से निकलकर आबादी में तो नहीं आ गया।
बंदरों को ललचाने के लिए बड़े पिंजरे में केले रखे गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बड़े पिंजरे में चार बंदर फंसे। उन्हें छोटे पिंजरे में शिफ्ट कर दून मार्ग स्थित रेंज कार्यालय लाया गया।
विज्ञापन


जहां पकड़े गए बंदरों के चेहरे पर सिंदूरी रंग के पेंट से निशान लगाया। वन क्षेत्राधिकारी गंगा सागर नौटियाल ने बताया कि पकड़े गए बंदर को चिह्नित किया जा रहा है। टीम में वनकर्मी मंसाराम गौड़, राजेश डोबाल, पीआरडी जवान रविकांत, जितेंद्र कुमार त्यागी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तिलक मार्ग पर बंदरों का उत्पात
सोमवार को तिलक मार्ग पर बंदरों ने उत्पात मचाया। कई घरों की छतों पर पानी की टंकियों के ढक्कन उखाड़ दिए। सोलर लाइट तोड़ दी। भगाने पर लोगों को काटने के लिए दौड़े, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। क्षेत्रवासी शिवओम गौतम, मंगतराम, ललित मनचंदा, लवली ने बताया कि वन विभाग को सूचित कर बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed