फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Make youth Congress government, we will give employment: Pritam Singh

युवा बनाएं कांग्रेस की सरकार, हम देंगे रोजगार - प्रीतम सिंह

Wed, 15 Dec 2021 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Make youth Congress government, we will give employment: Pritam Singh
04 चंद्रभागा पार्किंग से आयोजित परिवर्तन रैली में शामिल नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिने - फोटो : RISHIKESH
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने रोजगार के नाम पर युवाओं को छलने का काम किया है। आज प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा ने युवाओं को डबल इंजन की सरकार बनने पर भारी संख्या में रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब जब युवा रोजगार मांग रहे हैं तो सरकार पुलिस बल का दुरुपयोग कर उनकी आवाज को दबा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि युवा 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग करें। कांग्रेस युवाओं को शत प्रतिशत रोजगार मुहैया कराने के लिए संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन

मंगलवार को चंद्रभागा पुल से नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा अमित ग्राम स्थित शहीद स्थल के लिए रवाना हुई। सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार युवा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आईडीपीएल गोल चक्कर, श्यामपुर, भट्टोवाला से गुमानीवाला स्थित अमित ग्राम स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे। रैली संयोजक और प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक तिवारी ने कहा कि युवा वर्ग भाजपा के असल चहरे को समझ गया है। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए युवा एकजुट हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर प्रदेश में राहुल गांधी का न्याय अभियान शुरू करेगी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी रवि बाबू शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह है। कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर कांग्रेस का विजन 2022 जन जन तक पहुंचा रहे हैं। रैली में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापरी, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, एआईसीसी अध्यक्ष जयेंद्र रमोला, विजयपाल सिंह रावत, पूर्व विधायक शैलेंद्र बिष्ट, मनोज गुसाईं, स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रॉबिन त्यागी, प्रवीण, अंशुल त्यागी, संदीप चौहान, अनंत कुकरेती, अमरजीत धीमान, अजय धीमान, कपिल शर्मा, मनप्रीत सिंह, माधुरी जीतपाल और विशाल तिवारी आदि शमिल रहे।
विज्ञापन

रैली के बहाने ऋषिकेश में प्रीतम की हुई एंट्री
ऋषिकेश में है हरीश रावत गुट का वर्चस्व, अब प्रीतम तैयार कर रहे टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। परिवर्तन यात्रा के बहाने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने तीर्थनगरी में एंट्री की है। अब तक ऋषिकेश में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के गुट का ही वर्चस्व रहा है, लेकिन अब प्रीतम सिंह ने ऋषिकेश में अपनी टीम तैयार करनी शुरू कर दी है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए दोनों गुटों के दावेदारों में रस्साकशी के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को प्रीतम सिंह की रैली में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। गौर करने वाली बात है कि रैली की आयोजन की जिम्मेदारी किसी भी बड़े नेता को नहीं दी गई है, जबकि अब तक कांग्रेस के सभी बड़े कार्यक्रम के संयोजक मंडल में केवल हरीश रावत गुट के नेता शामिल रहते थे। प्रीतम सिंह ने परिवर्तन यात्रा की जिम्मेदारी प्रदेश सचिव विवेक तिवारी को दी। हाल में संगठन में हुए बदलाव के दौरान विवेक तिवारी को प्रदेश सचिव बनाया गया था। उनके मनोनयन में नेता प्रतिपक्ष की अहम भूमिका रही है। गौर करने वाली बात है कि रैली के दौरान हरीश रावत गुट के नेता भी शामिल हुए थे, लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे ये नेता बड़े बेमन से रैली में आए हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष और उनकी टीम में शामिल कार्यकर्ताओं के चेहरे खिले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed