फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lucknow's youth drowned in the Ganges

गंगा में बहा लखनऊ का युवक

Sun, 15 Aug 2021 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lucknow's youth drowned in the Ganges
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती अंतर्गत सच्चाधाम आश्रम के समीप गंगा किनारे बैठे लखनऊ के छह दोस्तों में से दो दोस्त गंगा में बह गए। दोस्तों को गंगा में बहता देख अन्य दोस्तों में चीखपुकार मच गई। दोस्तों की चीखपुकार सुन स्थानीय एक युवक ने वहां से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति को सकुशल बचा दिया। लेकिन तब तक दूसरा व्यक्ति गंगा की तेज धाराओं में ओझल हो गया है। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ढालवाला के जवानों ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन व्यक्ति का कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि लखनऊ के छह दोस्त शनिवार को मुनिकीरेती पहुंचे। शाम सभी दोस्त सच्चा धाम आश्रम के समीप गंगा किनारे बैठे हुए थे। इस दौरान आसपास क्षेत्र में घूम रहे उत्पाती बंदरों ने उन्हें परेशान कर दिया। बंदरों से बचने के दौरान दुर्गेश गुप्ता 28 पुत्र विनोद गुप्ता और निवासी रहिमाबादा थाना सरोजनीनगर लखनऊ और सुदर्शन 32 पुत्र राजकुमार निवासी न्यू प्रेमनगर आलमबाग लखनऊ का अचानक गंगा में पैर फिसल गया। जिसमें से सुदर्शन को करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थानीय होटल में काम कर रहे हर्ष वर्मा नामक युवक ने सकुशल बचा लिया। लेकिन तब तक दूसरा युवक दुर्गेश गंगा की तेज धाराओं में ओझल हो गया। थाना पुलिस ने बताया कि ये सभी दोस्त बीते 13 अगस्त को लखनऊ से हरिद्वार आए थे। शनिवार को सभी दोस्त ऋषिकेश पहुंचे। जहां वे नीलकंठ मंदिर में दर्शन करने के बाद तपोवन आ गए। शाम के सभी युवक गंगा किनारे पत्थर पर बैठ गए। कहा इस दौरान यहां बंदर आ गए, बंदरों से बचने के लिए दो युवकों को पैर फिसल गया। जिसमें एक को बचा लिया गया। जबकि दूसरी गंगा की तेज धाराओं में ओझल हो गया है। दोस्तों ने बताया कि दुर्गेश लखनऊ में एमआर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed