फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Long waiting period for trains till December 31

Rishikesh News: 31 दिसंबर तक ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Thu, 11 Dec 2025 01:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 11 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Long waiting period for trains till December 31

विज्ञापन
क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए घर वापसी की उमंग ने भारतीय रेल में यात्रियों की भारी भीड़ ला दी है। लोगों ने ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण करा लिया है।

आलम यह है कि 31 दिसंबर तक कई प्रमुख मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों में 100 से अधिक की लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से करीब नौ ट्रेनों का संचालन होता है। अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों ने आरक्षण करा रखा है।



---

प्रयागराज संगम में सीटें खाली



योगनगरी से प्रयागराज के मध्य संचालित होने वाली ट्रेन में सीटें उपलब्ध हैं। इस ट्रेन में 31 दिसंबर तक 153 सीटें उपलब्ध हैं। थर्ड एसी में दो वेटिंग हैं। यह ट्रेन योगनगरी रेलवे स्टेशन से 15:20 बजे संचालित होती है, जो अगले दिन सुबह 7:10 बजे प्रयागराज पहुंचती है।
विज्ञापन


---



कोट

क्रिसमस और नए साल पर अपने घर जाने, घूमने के लिए यात्रियों ने अग्रिम बुकिंग करा रखी है। कुछ ट्रेनों में वेटिंग हैं। कई ट्रेनों में सीटें खाली हैं। - एसके शर्मा, स्टेशन प्रबंधक योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन




---

ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति...



- ट्रेन का नाम - स्लीपर क्लास थर्ड एसी

- योगा एक्सप्रेस 41 69



- उज्जैन एक्सप्रेस 74 22

- कोच्चीवली एक्सप्रेस 106 73 (29 दिसंबर तक)



- उदयपुर सिटी 61 39

- पुरी एक्सप्रेस 80 41



- हेमकुंड एक्सप्रेस 39 08

- लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस 43 23 (27 दिसंबर तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed