फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lockout: 5850 students returned unread

तालाबंदी: बिना पढ़े लौटे 5850 स्टूडेंट्स

Sun, 28 Aug 2016 02:05 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Sun, 28 Aug 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lockout: 5850 students returned unread
तालाबंदी - फोटो : amar ujala

संशोधित ग्रे पे लागू करने की मांग को लेकर आंदोलनरत अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षेणत्तर कर्मचारियों ने शनिवार को नगर क्षेत्र के स्कूलों में तालाबंदी कर धरना दिया। उन्होंने ऋषिकेश नगर क्षेत्र में 12 अशासकीय विद्यालय बंद कराए। जिसके चलते इन विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 5850 स्टूडेंट्स को बिना पढ़ाई के ही घर लौटना पड़ा। 

विज्ञापन


राजकीय कर्मियों की भांति संशोधित ग्रेड पे लागू करने की मांग को लेकर अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारी पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं। शनिवार को कर्मियों ने अपनी मांग के समर्थन में नगर क्षेत्र के भरत मंदिर इंटर कॉलेज, राजा हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज, दून घाटी शिक्षण संस्थान गुमानीवाला, गंगोत्री विद्या निकेतन, बाल भारती जूनियर हाईस्कूल और स्वामी सत्य मित्रानंद गिरी इंटर कॉलेज में तालाबंदी कर शिक्षण कार्य ठप कराया। बाद में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांग को लेकर भरत मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई बैठक में कर्मियों ने कहा कि वे संशोधित ग्रे पे लागू करने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं। लेकिन, शासन-प्रशासन के स्तर पर उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। यदि जल्द मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरने पर देवेंद्र सजवाण, यज्ञव्रत पोखरियाल, नागेंद्र पोखरियाल, अरुण प्रकाश नौटियाल, कमलेश्वर भट्ट, विशन सिंह नेगी, मुकेश गोयल, रमेश ठाकुर, भीम सिंह, सुमित्रा मेहर, राम सिंह शाह, किशोर कुमार, मुकेश, जोगेंद्र सिंह, सुरेश प्रकाश, सावित्री, घनश्याम बैठे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोईवाला में भी की गई हड़ताल 
डोईवाला। संशोधित ग्रेड पे लागू करने  की मांग को लेकर उत्तराचंल माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने शनिवार को भी धरना प्रदर्शन कर हड़ताल की। शनिवार को वेदप्रकाश के नेतृत्व में  कर्मचारियों ने डोईवाला में पब्लिक इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कालेज को बंद कराया। इस दौरान चेतन प्रसाद कोठारी, मदनलाल थपलियाल, राजेश थपलियाल,  देवराज, उमा देवी, सुमित्रा देवी, श्रीपाल, उदय, रोशन, अजय ,पवन, रेवतराम  आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed