फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Liquor contract being operated in Kharasroth

टिहरी जिला आबकारी विभाग उड़ा रहा मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां

Sun, 11 Apr 2021 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Liquor contract being operated in Kharasroth
ऋषिकेश। टिहरी जिले के अंतर्गत नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला के खारास्रोत में संचालित अंग्रेजी शराब का ठेका मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी शनिवार को पूरे दिन खुला रहा, जबकि पौड़ी जिले में गरुड्चट्टी के समीप स्थित ठेका बंद हो गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आदेश के बाद भी खारास्रोत में सुबह से लेकर शाम तक शराब खरीदने वालों की लंबी लाइन लगी रही। बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने तीर्थनगरी के संत समाज के अनुरोध पर मुनिकीरेती के खारास्रोत और पौड़ी जिला अंतर्गत गरुड्चट्टी के समीप संचालित अंग्रेजी शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश दिए थे। शनिवार को गरुड़चट्टी का ठेका तो बंद हो गया, लेकिन खारास्रोत के ठेके में दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों से जब इस बारे में सवाल जवाब किया गया तो उन्होंने इस ओर चुप्पी साध दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि टिहरी जिला प्रशासन की मिलीभगत से शराब के ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

--------
कोट
खारास्रोत में संचालित शराब के ठेके को बंद करने के लिए मुख्यमंत्री के मौखिक निर्देश जारी हो गए हैं। जिला आबकारी विभाग की ओर से संचालित शराब के ठेके को बंद करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरीश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी टिहरी
-----------
इंसेट
ऋषिकेश-हरिद्वार के केंद्र बिंदु को क्यों छोड़ा
ऋषिकेश। खारास्रोत और गरुड्चट्टी में संचालित शराब की दुकानों को बंद करने के लिए संत समाज और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है, लेकिन धर्मनगरी हरिद्वार और तीर्थनगरी ऋषिकेश के केंद्रबिंदु यानी रायवाला में स्थित अंग्रेजी और देशी शराब के दो ठेकों को क्यों बंद नहीं किया। इस पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। मैत्री संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के आदेशों की सराहना करतीं हैं, लेकिन मुख्यमंत्री को रायवाला के दो ठेके भी बंद करने चाहिए। उत्तराखंड शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष रवि शास्त्री ने बताया कि हरिद्वार से लेकर देवप्रयाग तक संचालित सभी शराब के ठेकों को बंद करना चाहिए। मुख्यमंत्री को रायवाला में संचालित शराब के ठेकों को भी बंद कर देना चाहिए।
कुंभ मेला क्षेत्र रायवाला में खुलेआम बिक रही मांस मछली
रायवाला। हरिद्वार-ऋषिकेश के मध्य पड़ने वाले कुंभ मेला क्षेत्र रायवाला बाजार में हाईवे किनारे खुलेआम बिक रही मांस मछली की दुकानें और उनके सजे साइन बोर्डों को हटाए जाने की मांग को लेकर पौराणिक देवभूमि सोसाइटी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। सोसाइटी अध्यक्ष सुमन धस्माना ने बताया कि विश्व स्तरीय धार्मिक आयोजन होने के चलते पूर्व की भांति मांस आदि की बिक्री पूर्णतया प्रतिबंधित की जाए।
शराब की दुकान निरस्त कराने पर निशंक का धन्यवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। विस्थापित क्षेत्र में शराब की दुकान निरस्त कराने में सहयोग देने पर शनिवार को अठूरवाला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।
शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियल निशंक जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां अठूरवाला संघर्ष समिति से जुड़े तमाम पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए आभार जताया। समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के संज्ञान में लाने पर उन्होंने तत्काल विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया था। इसके परिणामस्वरूप शराब की दुकान निरस्त हो गई। स्वागत करने वाले में पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, भाजयुमो नेता संजय चमोली और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल आदि मौजूद थे।

एक सप्ताह का आश्वासन मिलने पर आंदोलन स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। भानियावाला में शिफ्ट किए गए शराब के ठेके दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने को लेकर चल रहा आंदोलन एक सप्ताह के लिए स्थगित हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित हुआ है। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि अधिकारियों की ओर से सप्ताह भर में कुछ निर्णय लेेने का आश्वासन दिया गया। इसको देखते हुए आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि निर्णय सकारात्मक नहीं हुआ तो आंदोलन दोबारा किया जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग और यूकेडी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed