फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lakhs are being spent by the Animal Husbandry Department

Rishikesh News: बाउंड्रीवाल की मरम्मत के लिए बजट का टोटा

Sat, 16 Mar 2024 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lakhs are being spent by the Animal Husbandry Department
Iराजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र और फार्मासिस्ट ट्रेनिंग सेंटर की बाउंड्रीवाल के लिए नहीं मिल रहा बजटI
विज्ञापन


पशुपालन विभाग की ओर से अन्य कार्यों पर लाखों खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन विभाग के पास अपने कुक्कुट प्रक्षेत्र और फार्मासिस्ट ट्रेनिंग सेंटर की बाउंड्रीवाल के लिए बजट नहीं है। ऐसे में बाहरी व्यक्ति कुक्कुट प्रक्षेत्र और ट्रेनिंग सेंटर के अंदर तक पहुंच रहे हैं।



आईडीपीएल कैनाल गेट के पास स्थित राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र पशुलोक की बाउंड्रीवाल तीन साल से टूटी पड़ी है। यहां बाउंड्रीवाल पर लगे लोहे के एंगल कबाड़ी उखाड़ कर ले जा चुके हैं। लेकिन विभाग की ओर से बाउंड्रीवाल बनाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में कबाड़ी और बाहरी लोग सीधे कुक्कुट प्रक्षेत्र के अंदर तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में फार्म के अंदर रखे हजारों मुर्गियाें की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। वहीं एक साल पहले पशुपालन विभाग पशुलोक स्थित ट्रेनिंग सेंटर की बाउंड्रीवाला टूट गई थी। यहां ट्रेनिंग सेंटर में विभागीय फार्मासिस्ट को ट्रेनिंग दी जाती है। यहां पर बोर्डिंग हाउस भी है। लेकिन यहां पर भी बाउंड्रीवाल निर्माण की कोई सुध नहीं ली जा रही है। ऐसे में सड़क से कई जानवर ट्रेनिंग सेंटर के अंदर घुस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iलावारिस कुत्तों का पालन घर बना ट्रेनिंग सेंटरI



पशुलोक के फार्मासिस्ट ट्रेनिंग सेंटर लावारिस कुत्तों को पालने का सेंटर बन गया है। यहां पर करीब 20 से अधिक कुत्ते हर समय बैठे रहते हैं। कई बार कुत्ते यहां पर ट्रेनिंग करने के लिए आने वाले फार्मासिस्टों पर टूट पड़ते हैं।



I
I

Iराजकीय कुक्कुट फार्म की बाउंड्रीवाल और फार्मासिस्ट प्रशिक्षण केंद्र की बाउंड्रीवाल बनाने के लिए डीपीआर बनाकर निदेशालय को भेजी गई है। बजट स्वीकृत होते ही बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा। - डॉ. अभय गर्ग, परियोजना प्रबंधक, भेड़ एवं ऊन प्रसार संस्थान पशुलोक ऋषिकेशI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed