{"_id":"5fa6f94b8ebc3e9bf1365c10","slug":"kumbh-mela-team-reviewed-security-arrangements-at-bus-stand-rishikesh-news-drn3613998164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेला की टीम ने बस अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेला की टीम ने बस अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
आईएसबीटी पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करती प्रशासन की टीम।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। हरिद्वार से आई कुंभ मेला की सुरक्षा टीम ने आईएसबीटी में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने रोडवेज के अधिकारियों के साथ बातचीत की। रोडवेज अधिकारियों ने टीम को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के काम बताए।
टीम की ओर से रिपोर्ट बनाकर कुंभ मेला अधिकारी को सौंपी जाएगी। कुंभ मेले में सुरक्षा को लेकर ने शनिवार को टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ आईएसबीटी का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने रोडवेज बस अड्डे की चहारदीवारी, आसपास पास हुए अवैध कब्जों का भी निरीक्षण किया। साथ ही टीम ने चारधाम यात्रा के बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन काउंटर सीसीटीवी देखे। यहां पर दो कैमरे लगे थे। टीम ने इन कैमरों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया। टीम ने आईएसबीटी स्थित पुलिस चौकी में सीसीटीवी के बैकअप के बारे में जानकारी ली तो बताया कि गया 15 दिन का ही बैकअप रहता है। टीम ने आईएसबीटी परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाए जाने, कैमरों का बैकअप बढ़ाए जाने पर चर्चा की।
रोडवेज के यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि त्योहारों के समय ऋषिकेश हरिद्वार और अन्य स्थानों के लिए 250 बसें संचालित होती हैं। किसी भी स्नान पर्व या फिर कुंभ मेले के समय हाईवे पर जाम लगने के कारण ऋषिकेश से मोतीचूर (हरिद्वार) के मध्य बसों का संचालन नहीं हो पाता। बसें कई घंटे जाम में फंसी रहती है। इसके लिए रेलवे की शटल सेवाएं शुरू करने की आवश्यकता है। वहीं टीम आईएसबीटी पर एनाउंस सिस्टम को बढ़ाने, रोडवेज बस अड्डे की चहारदीवारी को व्यस्थित करने। सीसीटीवी का बैकअप बढ़ाने आदि कई आवश्यकताओं को सूचीबद्ध किया। निरीक्षण के दौरान सीओ कुंभ विजय भारती, सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल, गोविंद कुटियाल, एसएसआई हरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, विपिन चौधरी सहित खुफिया विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

आईएसबीटी पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करती प्रशासन की टीम ।- फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन