फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kovishield vaccine arrived after a week, finished in three hours

एक सप्ताह बाद पहुंची कोविशील्ड, तीन घंटे में हुई समाप्त

Wed, 14 Jul 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kovishield vaccine arrived after a week, finished in three hours
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में एक सप्ताह बाद कोविशील्ड वैक्सीन पहुंची। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं मिलने पर अस्पताल में केवल 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले लोगों को ही दूसरी डोज लगाई गई। कम मात्रा में वैक्सीन मिलने पर देहरादून रोड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर एक, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए बना टीकाकरण केंद्र बीते दो सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है। इस वर्ग के लोग राधास्वामी सत्संग भवन में कोवाक्सिन की डोज लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सरकारी अस्पताल में सुबह नौ बजे टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। अभियान शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ही लोग लाइन में खड़े रहे। लेकिन मीात्र तीन घंटे के अंदर ही वैक्सीन समाप्त हो गई। 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले 497 लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई गई। सीमित मात्रा में वैक्सीन मिलने पर कई लोग बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. एसके पंत ने बताया कि अस्पताल में सीमित मात्रा में ही कोविशील्ड की डोज आ रही है। जिसके कारण ऐसी स्थिति बन रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जो भी लोग वैक्सीन लगाने के लिए आ रहे हैं वे पहले घर से ही संपर्क कर पता कर लें कि वैक्सीन उपलब्ध है या नहीं। कहा कई लोग स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। जो निंदनीय है। उधर यमकेश्वर ब्लॉक में 18 आयु वर्ग के ऊपर वाले 400 लोगों को कोविशील्ड की वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में 45 आयु वर्ग वाले 500 लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर रायवाला और छिद्दरवाला के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले 450 लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई गई।
कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई शून्य
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य रही। मुनिकीरेती, यमकेश्वर ब्लॉक और ऋषिकेश में 2546 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिसमें सबकी रिपोर्ट नेगेटिव रही।
डोईवाला में नौ केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
डोईवाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई केंद्रों पर मंगलवार को कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई गई है। कुछ केंद्रों पर कोवाक्सिन की डोल लगाई गई। करीब नौ केंद्रों पर टीकाकरण हुआ।
कोविशील्ड की डोज मिलने से मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। फिलहाल पहली डोज नहीं लगाई जा रही है। केंद्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने से टीकाकरण अभियान धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भण्डारी ने बताया कि मंगलवार को डोईवाला अस्पताल के अलावा बालावाला, भानियावाला, दूधली,तुनवाला, झबरावाला, रायवाला,छिद्दरवाला आदि कई केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। डोईवाला अस्पताल में कोविशील्ड की 202 लोगों ने दूसरी डोज लगाई है। कुछ केंद्रों पर कोवाक्सिन लगाई गई है। बताया कि जैसे जैसे वैक्सीन उपलब्ध हो रही है। उसी के अनुरूप व्यवस्था बनाकर टीकाकरण अभियान को गति दी जा रही है।
कोविशील्ड लगाने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में एक सप्ताह बाद कोविशील्ड वैक्सीन पहुंची। वैक्सीन आने के बाद 45 प्लस आयुवर्ग वालों को ही दूसरी डोज लगाई गई। इतने दिनों तक लोगों के मोबाइल फोन पर मैसेज पर मैसेज आ रहे थे। लेकिन उन्हें वैक्सीन नहीं लग रही थी। अब दूसरी डोज लगाने के बाद कई दिनों से अस्पताल के चक्कर काट रहे लोगों ने राहत की सांस ली।
बीते एक सप्ताह से अस्पताल के चक्कर काट रहा था, वैक्सीन नहीं होने पर हर बार मायूस होकर लौटना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद अब टीकाकरण हुआ है। लेकिन अब टीका लगने के बाद चक्कर लगाने का मलाल नहीं है। तेजपाल सिंह पंवार
जब भी सरकारी अस्पताल आ रही थी तो हर बार ये कहकर लौटाया जा रहा था कि वैक्सीन नहीं है। लेकिन कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगानी जरूरी थी। कई दिनों के बाद आज दूसरी डोज लगी है। अब अस्पताल में वैक्सीन के लिए चक्कर काटने से बच गई हूं। सरोजनी रतूड़ी
मोबाइल पर दूसरी डोज लगाने के लिए मैसेज पर मैसेज आ रहे थे। जब भी अस्पताल में वैक्सीन लगाने के लिए आ रहा था तो समय से पहले ही वैक्सीन समाप्त हो रही थी। अब बड़ी मुश्किल के बाद दूसरी डोज लगी है। वैक्सीनेशन पूरा होने के बाद अच्छा लग रहा है। वसीम जोशी

सरकारी अस्पताल में सप्ताहभर से कोविशील्ड नहीं आ रही थी। चार-पांच चक्कर काटने के बाद आज वैक्सीन लगी है। अब पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। उमेश सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed