फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kanwar Yatra: Jay aroused was the inundation of faith

कांवड़ यात्रा: नीलकंठ में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 31 Jul 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 31 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Jay aroused was the inundation of faith
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में शनिवार को नीलकंठ महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। करीब चार लाख कांवड़ियों ने मंदिर में मत्था टेका और जलाभिषेक कर पुण्य कमाया। देर शाम तक जलाभिषेक का सिलसिला जारी था। मणिकूट पर्वत की तलहटी पर बसा नीलकंठ क्षेत्र शिवमय रहा।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के 12वें दिन नीलकंठ में लाखों श्रद्घालुओं ने दर्शन, पूजन और जलार्पण किया। सुबह तीर्थनगरी के विभिन्न घाटों पर मोक्षदायिनी गंगा में डुबकी लगाकर और गंगा जल लेकर श्रद्घालुओं ने नीलकंठ की यात्रा आरंभ की। हालांकि शनिवार को पैदल शिवभक्तों की अपेक्षा बाइक सवार अधिक रहे।
विज्ञापन


श्यामपुर बाईपास मार्ग, ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग में कैनाल गेट पर नाकेबंदी कर पुलिस बाइक सवार कांवड़ियों को शहर के अंदर प्रवेश करने से रोक रही थी। नीलकंठ महादेव मंदिर में ब्रह्ममुर्हत से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला सांध्य कालीन आरती के बाद भी रहा। श्रद्घालु लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। समूचा क्षेत्र हर-हर महादेव, बोल बम के जयघोषों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को रिकार्ड भीड़ के चलते रेलवे रोड, लक्ष्मणझूला रोड, रामझूला पुल केसरिया रंग में रंगा नजर आया। उधर, शहर के प्राचीन शिवालयों में भी श्रद्घालुओं की भीड़ रही। लोगों ने शिवालयों में शीश नवाया और जलार्पण किया।  


पार्किंग पूरी पैक
शनिवार को नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़ से पार्किंग स्थल पूरी तरह से पैक रहा। शनिवार को दुपहिया वाहन से कांवड़िए जलाभिषेक के लिए पहुंचे। लिहाजा पार्किंग स्थल पर दुपहिया वाहन ही नजर आए। पुलिस को व्यवस्था बनाने में जमकर पसीना बहाना पड़ा। रविवार और सोमवार को भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed