फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kalash will be installed on Ganges Ghats

गंगा घाटों पर स्थापित होंगे आस्था कलश

Thu, 25 Mar 2021 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kalash will be installed on Ganges Ghats
मुनिकिरेती गंगा घाटों और तटों पर लगेंगे आस्था कलश। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला क्षेत्र में महाकुंभ पर मोक्षदायिनी गंगा को दूषित होने से बचाने के लिए नमामि गंगे ने नहीं पहल शुरू की है। पालिका क्षेत्र में गंगा घाटों पर आस्था कलश स्थापित होंगे। इस कलश में श्रद्धालु और तीर्थयात्री गंगा में प्रवाहित होने वाले कपड़ों और दान की वस्तुओं को डालेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका मुनिकीरेती के अधिशासी अधिकारी बद्रीप्रसाद भट्ट ने बताया कि यह आस्था कलश कूड़ेदान की भांति ही काम करेगा। महाकुंभ पर क्षेत्र में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु गंगा में दान पुण्य के नाम पर सामाग्री प्रवाहित करते हैं, जिससे मोक्षदायिनी दूषित होती है। गंगा की धारा को निर्मल और स्वच्छ बनाए रखने के लिए नमामि गंगे योजना से इस बार गंगा घाटों और तटों पर आस्था कलश स्थापित किए जा रहे हैं। इन कलशों में श्रद्धालु गंगा में प्रवाहित होने वाले दान पुण्य की वस्तुओं को डालेंगे। आस्था कलश भरने के बाद उसका समय-समय पर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed