{"_id":"0ffca167f01d8f433c79aa7d28a22695","slug":"joy-in-bjp-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह के दोबारा भाजपा अध्यक्ष बनने पर खुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह के दोबारा भाजपा अध्यक्ष बनने पर खुशी
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा संगठन में अमित शाह के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर डोईवाला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई वितरण कर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में संगठन पूरे देश में प्रभाव बढ़ाएगा।
विज्ञापन
रविवार को दोबारा अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर डोईवाला कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शाह में संगठन क्षमता कूट कूटकर भरी है। उनकी अगुवाई में संगठन मजबूत बना रहेगा। उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं, भानियावाला में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उत्साह दिखाया। पूर्व बीडीसी मनवर सिंह नेगी, रामकिशन आदि मौजूद थे। अठूरवाला में सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम डोभाल और भाजुयमो जिला महामंत्री रवींद्र बैलवाल ने कहा कि अमित शाह में कार्यकर्ताओं की आस्था है।
विज्ञापन
उनका दोबारा अध्यक्ष चुना जाना संगठन हित में है। यहां संजय चमोली, विकास बिष्ट, महावीर पंवार, राजेश कुंवर,प्रकाश कोठारी, सोनू गोयल, हिमांशु राणा, अमित कुकरेती आदि थे। डोईवाला नगर में भी पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, मनदीप बजाज, लच्छीराम लोधी, आश कोठारी, दिनेश वर्मा, प्रवीण कन्नौजिया, पंकज शर्मा, सतेंद्र चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम सिद्धू ,राजन गोयल आदि ने शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जताई है।