{"_id":"586ff7ad4f1c1b3b3d158870","slug":"jo-bole-so-nihal-rang-the-tirthnagri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो बोले सो निहाल से गूंजी तीर्थनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो बोले सो निहाल से गूंजी तीर्थनगरी
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Sat, 07 Jan 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
नगर कीर्तन के दौरान हैरत अंगेजकरतब दिखाते गतका पार्टी के सदस्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी मे श्री गुरुगोबिंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जो बोले सो निहाल के गगनभेदी नारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। नृत्य करती घोड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। धार्मिक यात्रा रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
विज्ञापन
नौजवान सेवक जत्था की ओर से पंच प्यारों की अगुआई में धार्मिक यात्रा ने मेन बाजार, हरिद्वार रोड, तिलक रोड, हीरालाल मार्ग आदि से गुजरी। यात्रा मार्ग पर नगर कीर्तन का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान प्रसाद वितरित किया गया। पटियाला से आयी गतका पार्टी ने तलवारबाजी और अन्य हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया।
विज्ञापन
नगर कीर्तन में महिलाओं की टोली शबद कीर्तन प्रस्तुत करते हुए चल रही थी। पालकी यात्रा के दौरान लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन किए। यात्रा नगर भ्रमण के बाद रात गंतव्य स्थान पर पहुंची। इस दौरान लोगों लंगर छका। इस मौके पर सेवक जत्था अध्यक्ष बूटा सिंह, हिम्मत सिंह, इकबाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन