फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Permission from the MS office is mandatory for setting up attendance counters on the AIIMS campus

Rishikesh News: एम्स परिसर में उपस्थिति काउंटर लगाने के लिए एमएस कार्यालय की अनुमति अनिवार्य

Wed, 21 Oct 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 21 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Permission from the MS office is mandatory for setting up attendance counters on the AIIMS campus
-ओपीडी पंजीकरण क्षेत्र के पास टेबल लगाकर बैठने पर एमएस कार्यालय की टीम ने जताई आपत्ति
विज्ञापन

-पहले हटाया जा चुका है एजेंसी का कार्यालय
ऋषिकेश। एम्स परिसर में अब आउटसोर्स एजेंसियां चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) कार्यालय की अनुमति के बिना उपस्थिति काउंटर नहीं लगा सकेंगी। बुधवार को ओपीडी पंजीकरण क्षेत्र के समीप आउटसोर्स एजेंसी के सुपरवाइजरों के टेबल लगाकर बैठने की शिकायत मिलने पर एमएस कार्यालय की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान एजेंसी के सुपरवाइजर वहां आउटसोर्स कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करते मिले। टीम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि काउंटर लगाने से पहले एमएस कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अनुमति मिलने के बाद ही काउंटर का संचालन किया जा सकेगा।

पहले हटाया जा चुका है एजेंसी का कार्यालय
इससे पहले आउटसोर्स एजेंसी राजदीप इंटरप्राइजेज का कार्यालय एम्स परिसर में संचालित हो रहा था। इस मामले में न्यायालय की फटकार के बाद एम्स प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एजेंसी का कार्यालय परिसर से हटवा दिया था। बुधवार को कुछ नियमित कर्मचारियों ने प्रशासन से शिकायत की कि एजेंसी ने ओपीडी पंजीकरण क्षेत्र के पास फिर से कार्यालय खोल लिया है।
विज्ञापन


उपस्थिति दर्ज करने के लिए लगाए थे टेबल
शिकायत मिलने के बाद निरीक्षण के लिए पहुंची एमएस कार्यालय की टीम को मौके पर एजेंसी के कुछ सुपरवाइजर टेबल लगाकर बैठे मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यहां एम्स में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की जाती है। इसी उपस्थिति के आधार पर कर्मचारियों का वेतन तैयार किया जाता है। एजेंसी के कर्मचारियों ने इसे कार्यालय के बजाय उपस्थिति काउंटर बताया। टीम ने निर्देश दिए कि एजेंसी को उपस्थिति काउंटर लगाने के लिए भी एमएस कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति परिसर में काउंटर लगाने और उसका संचालन करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओपीडी एरिया के समीप आउटसोर्स एजेंसी के कुछ सुपरवाइजर टेबल लगा कर बैठे थे, सुपरवाइजर ने इसे उपस्थिति काउंटर बताया, एजेंसी को स्पष्ट कर दिया गया है कि काउंटर लगाने के लिए भी उन्हें एमएस ऑफिस से अनुमति ने लेनी होगी, काउंटर हटवा दिया गया है। डॉ. श्रीलॉय मोहंती, पीआरओ, एम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed