फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   jingal bell, jingal bell, jingel....

जिंगल बेल, जिंगल बेल, जिंगल....

Fri, 25 Dec 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Fri, 25 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
jingal bell, jingal bell, jingel....

क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर विभिन्न स्कूलों में जिंगल बेल, जिंगल बेल की गूंज सुनाई दी। गीत, संगीत के बीच सेंटा क्लॉज ने बच्चों को टॉफी और उपहार बांटे। बच्चों को यीशु मसीह के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी गई। छिद्दरवाला स्थित श्री साईंबाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने सेंटा क्लॉज की झांकिया और जिंगल बेल जिंगल बेल पर नृत्य प्रस्तुत किया। सेंटा क्लॉज को अपने बीच पाकर बच्चे गदगद हो गए। उपहार के रूप में टॉफियां और मिठाइयां बांटी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीएम शर्मा, डायरेक्टर प्रीति शर्मा, अजय शर्मा, सुनीता शर्मा, विनीता अरोड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


गौहरीमाफी स्थित मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में क्रिसमस डे की धूम रही। पारंपरिक वेशभूषा में सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। मौके पर स्कूल डायरेक्टर अर्पित पंजवानी, प्रधानाचार्य राजीव सिंघल, गरिमा त्यागी, मेघना पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढालवाला स्थित ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री संदीप गुप्ता ने बच्चों को क्रिसमस डे की बधाई दी। मौके पर स्कूल प्रबंधक मोहन डंग, सुमंत डंग, संजीव गोयल, पूजा डंग आदि मौजूद थे। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल चौदहबीघा में क्रिसमस डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में नन्हें-मुन्ने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। मौके पर प्रबंधक सुखदेव भट्ट, अंजू सेमवाल, पूनम पंवार, संगीता बिष्ट, विमला कोटनाला, सुषमा शर्मा, रिया गुसाईं, पूजा थपलियाल आदि थे।



बच्चों को बांटे गर्म कपड़े
ऋषिकेश। सामग्री और खाद्य सामग्री वितरित की। भंडारी कॉटेज और नारायण पैलेस के स्वामी उर्मिल भंडारी ने निर्धन बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की। स्कूल संस्थापिका अलंकृता बनर्जी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, मोनिका खुराना, प्रिया गांधी, रितू बंसल, रोमी राजपूत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed