फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jewelery and cash worth lakhs of rupees stolen

लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी

Fri, 10 Sep 2021 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs of rupees stolen
श्यामपुर गडी मयचक में खिड़की तोड़कर चोरों ने घटना को दिया अंजाम। संवाद - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। श्यामपुर चौकी अंतर्गत गढ़ी मयचक होशियारपुर में चोरों ने एक घर के बंद कमरे को खंगाल दिया। चोरों ने कमरे के अंदर से लाखों रुपये के जेवर और दस हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना श्यामपुर चौकी में दी है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के सदस्य पुरुषोत्तमदत्त रतूड़ी ने बताया कि उनकी छोटी बहू अपने कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी मायके गई हुई थी। चोरों ने घर के बाहर की ओर से लगी खिड़की के नीचे की ईंट तोड़कर बंद कमरे में प्रवेश किया। कमरे के अंदर से चोरों ने उनके सोने के जेवर और दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर दी है। लेकिन फिर भी उनको इसकी भनक नहीं लगी। आसपास इधर-उधर जाने पर पड़ोसियों ने ही उन्हें बताया कि उनके घर के पीछे वाली खिड़की के नीचे ईंट टूटा हुआ है। जब उन्होंने देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरा खोलकर देखा तो कमरे के अंदर रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। छानबीन के बाद उनकी बहू ने बताया कि चोर उनके सोने के जेवर और दस हजार की नकदी ले गए हैं। चोरों को पकड़ने के लिए पीड़ित ने श्यामपुर चौकी में तहरीर दी है। श्यामपुर चौकी पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed