फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jahnavi House dominates in sports competition

खेल प्रतियोगिता में जाह्नवी सदन का दबदबा

Sun, 17 Nov 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jahnavi House dominates in sports competition
डीएसबी स्कूल के वार्षिक खेल दिवस पर आग के गोले के अंदर से निकलता स्कूली छात्र - फोटो : RISHIKESH
डीएसबी इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल श्यामपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन जाह्नवी सदन के प्रतिभागियों ने अपना दबदबा बनाए रखा। जाह्नवी सदन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। शनिवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन कक्षा नौ से 12 वर्ग की 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में तुषार चौधरी व सलोनी बंसल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात से आठ वर्ग की 600 मीटर दौड़ में आयूष व सुहाना चौहान प्रथम स्थान पर रही। कक्षा तीन व चार वर्ग की 4 गुणा 40 मीटर की शटल दौड़ में जाह्नवी सदन ने बालिका व भागीरथी सदन ने बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कक्षा पांच व छह वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रितेश व नारायणी संगर ने जीत दर्ज की। कक्षा सात व आठ वर्ग में विशु प्रताप व शिक्षा रावत, कक्षा नौ से 12 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अतुल डंगवाल ने प्रथम, कक्षा नौ से 12 वर्ग बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अनुष्का चौहान ने प्रथम, कक्षा पांच व छह वर्ग की 4 गुणा 100 मीटर की दौड़ बालक वर्ग में जाह्नवी सदन व बालिका वर्ग में अलकनंदा सदन, कक्षा सात से आठ बालक वर्ग में भागीरथी सदन और बालिका वर्ग में अलकनंदा सदन ने जीत हासिल की। कक्षा नौ से 12 बालिका वर्ग में जाह्नवी सदन व बालक वर्ग में भी जाह्नवी सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्र छात्राओं की प्रतियोगिताओं के बाद अभिभावकों के मध्य दौड़ व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अभिभावकों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अतुल डंगवाल तथा सोनाली राणा को दिया गया। कनिष्ठ वर्ग में विशु प्रताप तथा शिक्षा रावत और कक्षा पांच व छह वर्ग में रितेश तथा नारायणी संगर ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने सभी छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed