फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   IT department first in running

फर्राटा दौड़ में आईटी विभाग का रहा जलवा

Thu, 23 Feb 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश। Updated Thu, 23 Feb 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
IT department first in running
दौड़ - फोटो : Demo Pic

एमआईटी ढालवाला में आयोजित अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्रिकेट मैच, वॉलीबाल और फर्राटा दौड़ और रिले रेस का आयोजन किया गया। बालक और बालिका वर्ग की 100 मीटर फर्राटा रेस में आईटी विभाग के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।

विज्ञापन


फार्मेसी और एमबीए विभाग के बुधवार को बीच क्रिकेट लीग मैच खेला गया। इसमें मैनेजमेंट विभाग ने निर्धारित 12 ओवर में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फार्मेसी विभाग की टीम ने महज नौ ओवर में जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन


मॉर्डन स्पोर्ट्स वीक प्रतियोगिता बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में आईटी विभाग की नीति ममगाईं, रश्मि, शिवानी पयाल, सोनम पंवार, काजल, पूजा, प्रीति ने फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग की 100 मीटर रेस मे प्रशांत, अभिषेक, अजय सिंह, मोहित नैथानी, जयदीप, सुमित, विरेंद्र मिश्रवाण, अमित रयाल, चंद्रपाल परमार ने भी फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 मीटर बालिका वर्ग रिले-रेस में ज्योति, पूजा ने पहला, प्रीति, रेखा ने दूसरा, सुनीता व रश्मि ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर बालक वर्ग रिले-रेस में प्रशांत, सागर ने पहला, कुनाल, राहुल ने दूसरा, जयदीप व रजत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वॉलीबाल प्रतियोगिता में आईटी विभाग ने पॉलीटेक्निक विभाग टीम को सीधे सेटों में 2-1 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। वॉलीबाल मैच के दूसरे मुकाबले में आईटी विभाग ने बायोटेक विभाग को 2-0 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। आईटी विभाग की काजल, अंकिता, नेहा, संध्या, शिवानी ने फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में अमन, लोकेश, राज, अंकित, राहुल ने फाइनल में प्रवेश किया।


इस मौके पर संस्थान के निदेशक रवि जुयाल, डा. सुनील कुमार, राजन, अजय तोमर, शशि भूषन, शिवेंद्र कुमार, सुबोध थपलियाल, प्रदीप पोखरियाल, कामेश यादव, सोनम रजवार, मोहम्मद अदनान आदि उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed