फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Instructions to expedite the construction of a multi-storey parking lot with quality

Rishikesh News: बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश

Sat, 24 Oct 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 24 Oct 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the construction of a multi-storey parking lot with quality
- 125 करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग में खामियों पर विधायक ने जताई नाराजगी, मंदिर निर्माण के भी निर्देश
विज्ञापन

बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश
ऋषिकेश। शहर में करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण में पेयजल लाइन और ट्रांसफार्मर बाधा बन रहे हैं। शनिवार को ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने एमडीडीए और नगर निगम के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण कर बाधाएं दूर करने, गुणवत्ता बनाए रखने और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पार्किंग में 1050 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता होगी। निरीक्षण के दौरान पेयजल लाइन से निर्माण प्रभावित होने की जानकारी पर विधायक ने जलकल अभियंता अरुण रावत से फोन पर वार्ता कर लाइन जल्द हटाने को कहा। पार्किंग के पास पानी की टंकी से लंबे समय से हो रहे रिसाव पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, रैंप निर्माण में बाधा बन रहे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता वीके सिंह से वार्ता की। विधायक ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से समस्याओं का शीघ्र समाधान कर निर्माण निर्धारित समय पर पूरा करने और गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने को कहा। नगर निगम के हिस्से में प्रस्तावित पूजा स्थल के संबंध में अधिकारियों ने हॉल निर्माण की जानकारी दी। इस पर अग्रवाल ने हॉल के साथ मंदिर बनाने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए उचित स्थान मिल सके। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। ऐसे में 1050 वाहनों की क्षमता वाली यह पार्किंग शहर की पार्किंग समस्या कम करने और यातायात व्यवस्था सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मौके पर एमडीडीए के ईई सुनील कुमार, जेई सुनील उप्रेती, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल, जेई संदीप रतूड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, शिवकुमार गौतम, सोनू पांडे, पवन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed