{"_id":"6adc9be083442614b10672f7","slug":"information-on-menstrual-hygiene-womens-safety-and-cybercrime-prevention-was-provided-to-female-students-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-148042-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी
Sat, 24 Oct 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जीजीआईसी नरेंद्र नगर में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित
ऋषिकेश। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्र नगर में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने छात्राओं व शिक्षिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने महिला अपराध व साइबर अपराध से बचाव के बारे में बताया। शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मंजू चौहान, महिला उप निरीक्षक दीपिका तिवारी व राजकीय उपजिला चिकित्सालय नरेंद्र नगर की महिला चिकित्साधिकारी डॉ सुवर्णा जैन ने किया। एसआई दीपिका तिवारी ने महिला अपराधों व साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर बिना डर के पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा। एसआई तिवारी ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता से महिला अपराधों और साइबर ठगी की घटनाओं से काफी हद तक बचा जा सकता है। डॉ.सुवर्णा जैन ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता व अन्य सावधानी के बारे में बताया। कहा कि लंबे समय तक पैड या टैंपोन का प्रयोग न करें। इन्हें बदलते रहें। मासिक धर्म के दौरान प्यूबिक एरिया को साफ-सुथरा रखें। इस दौरान पर्याप्त नींद लें। डॉ. सुवर्णा जैन ने कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं एचपीवी वैक्सीन लगाने को भी कहा। कार्यक्रम के दौरान पीसीओडी बारे में भी जानकारी दी गई।