फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Indigo flight stopped between Dehradun-Prayagraj

Rishikesh News: इंडिगो की देहरादून-प्रयागराज के बीच फ्लाइट हुई बंद

Tue, 03 Oct 2023 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Indigo flight stopped between Dehradun-Prayagraj
यात्रियों की संख्या कम होने पर कंपनी ने फिलहाल बंद की फ्लाइट
विज्ञापन


मंगलवार को एलायंस एयर की दिल्ली से देहरादून आने वाले फ्लाइट कैंसिल
देहरादून एयरपोर्ट से 10 शहरों के लिए 14 से अधिक फ्लाइटें संचालित करने वाली सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने दो अक्तूबर से देहरादून-प्रयागराज के बीच अपनी फ्लाइट को फिलहाल बंद कर दिया है। यह फ्लाइट प्रतिदिन 10:55 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड होती थी। वहीं, मंगलवार को एलायंस एयर की दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट आने वाले फ्लाइट कैंसिल रही।
देहरादून-प्रयागराज के बीच फ्लाइट बंद होने से इस हवाई रूट पर हवाई यात्रियों को अब परेशानी हो सकती है। क्योंकि देहरादून एयरपोर्ट से सिर्फ इंडिगो ही इस हवाई रूट पर अपनी एक फ्लाइट संचालित कर रही थी। जो अब बंद कर दी गई है। पर्यटन और यात्रा सीजन अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। वहीं कुछ समय बाद चारों धामों के कपाट भी बंद हो जाएंगे। जिसका असर देहरादून एयरपोर्ट पर आवाजाही करने वाली उड़ानों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन




देहरादून-प्रयागराज के बीच हवाई यात्रियों की संख्या कम होने से इस हवाई रूट पर कंपनी ने फिलहाल फ्लाइट को बंद कर दी है। जबकि इंडिगो और दूसरी विमानन कंपनियों की बाकी उड़ानें नियमित संचालित की जा रही हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विंटर सीजन में एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की संख्या में गिरावट आती है। जिस कारण कंपनियां फ्लाइटों में कटौती करती हैं। एयरपोर्ट पर इंडिगो की दिल्ली की कुल चार, लखनऊ की दो, जयपुर दो, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई और पुणे के लिए एक-एक फ्लाइट संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed