{"_id":"60eb49b18ebc3ed01d0d77b5","slug":"increasing-population-in-the-country-is-a-matter-of-concern-avadheshanand-rishikesh-news-drn384177559","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय : अवधेशानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय : अवधेशानंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद महाराज ने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है। इसे नियंत्रित करने की जरूरत है। योग के बारे में उन्होंने कहा कि योग से स्वस्थ्य शरीर और निरोगी काया बनती है। स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है।
रविवार को ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की पुण्य स्मृति पर हरिद्वार रोड स्थित श्री जयराम योग आश्रम का शुभारंभ हुआ। जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी और जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जयराम आश्रम के योग साधकों ने विभिन्न यौगिक मुद्राओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में द्वादश ज्योतिर्लिंग पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इस दौरान ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी महाराज ने गुमानीवाला में ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की स्मृति में अस्पताल बनाने की घोषणा की। इस मौके पर महामंडलेश्वर ललितानंद, स्वामी शिवानंद, स्वामी साधनानंद, स्वामी हरि चेतनानंद, जूना अखाड़े के सचिव स्वामी देवानंद, महंत हर्षवर्धन, ब्रह्मचारी अनुज, निर्मल पीठाधीश्वर महंत ज्ञानदेव, भरत मंदिर के हर्षवर्धन शर्मा, अशोक शर्मा आदि शामिल रहे।