फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Important contribution of saints for the protection of religion

धर्म की रक्षा के लिए संतों का महत्वपूर्ण योगदान

Mon, 11 Oct 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Important contribution of saints for the protection of religion
महामंडलेश्वर दयाराम महाराज को जन्म दिन की शुभाकानाएं देतीं मेयर अनिता ममगाईं व अन्य। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। बदरीनाथ राजमार्ग स्थित ब्रह्मपुरी राम तपस्थली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत समापन रविवार को हो गया। कथा के अंतिम दिन संत महापुरुषों ने आश्रम के संस्थापक संत महामंडलेश्वर दयाराम दास का 71वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। आश्रम में नगर निगम मेयर अनिता ममगाईं ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

सनकादिक पीठ में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ के समापन अवसर एवं महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज ने संत महात्माओं को शुभकामनाएं दीं। मेयर ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि के महामंडलेश्वर हिंदू धर्म के रक्षक हैं। उनके निर्देशन में संत समाज धार्मिक उत्थान के लिए काम कर रहा है। धर्म की रक्षा केे लिए संत समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी को देश की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत की रक्षा के लिए जुटना होगा। इस दौरान आश्रम में संत महात्माओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर संत हठ योगी महाराज, विष्णुुुु दास महाराज, प्रमोद दास महाराज, ईश्वर दास महाराज, रवि शास्त्री, कथावाचक प. सतीश कौशिक, मनोज द्विवेदी, सतीश कौशिक, उमेशानंद महाराज, प्रहलाद दास महाराज, रमाबल्लभ भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed