{"_id":"5da7799c8ebc3e017d364a97","slug":"if-the-street-lights-are-not-fixed-in-the-wards-they-will-agitate-rishikesh-news-drn3230863200","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डों में स्ट्रीट लाइट ठीक न हुईं, तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डों में स्ट्रीट लाइट ठीक न हुईं, तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेमलाल को मांग पत्र सौंपते पार्षद दंपत्ति।
- फोटो : RISHIKESH
नगर निगम के वार्ड संख्या 23 और 24 में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के संबंध में पार्षद दंपति मुख्य नगर आयुक्त से मिले। उन्होंने क्षेत्र में जल्द खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सही कराने की मांग की। ऐसा न होने पर उन्होंने आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।
बुधवार को पार्षद विकास तेवतिया और तनु तेवतिया ने मुख्य नगर आयुक्त प्रेमलाल से मुलाकात की। पार्षद विकास तेवतिया ने बताया कि निगम बोर्ड का गठन हुए करीब 11 माह हो चुके हैं, मगर वार्ड संख्या 23 और 24 में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों से मौखिक और लिखित शिकायत की जा चुकी है। मगर, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला। पार्षद ने यह भी बताया कि संवेदनशील वार्ड होने के बावजूद भी यहां स्ट्रीट लाइटों की स्थिति दयनीय है। उन्होंने नगर आयुक्त से यहां स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की मांग की। कहा कि यदि जल्द कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
वहीं, नगर आयुक्त प्रेमलाल ने सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कहा कि जल्द ही मामले का निस्तारण किया जाए और कार्रवाई से अवगत भी कराया जाए।