फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   IDPL residents met Leader of Opposition

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से मिले आईडीपीएलवासी

Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
IDPL residents met Leader of Opposition
आवासीय समिति आईडीपीएल ऋषिकेश के पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से मुलाकात की। समिति सदस्यों ने नेता प्रतिपक्ष को आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनी को नगर निगम में शामिल करने का मुद्दा विधानसभा सदन में उठाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

समिति सदस्यों ने कहा कि आईडीपीएल क्षेत्र कभी ऋषिकेश की आर्थिक रीढ़ होता था। आज जिन लोगों ने इस आईडीपीएल को शुरुआती दौर में सींचने का काम किया, सरकार उन्हीं लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। इनके परिवारों के न तो जन्म प्रमाण पत्र बन रहे हैं और न ही कोई अन्य पेपर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से आईडीपीएल को नगर निगम में शामिल करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने समिति के सदस्यों की मांगें सुनकर उन मांगों को विधानसभा में भी रखने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर समिति सचिव सुनील कुटलैहडिया, रामेश्वरी चौहान, आदित्य डंगवाल, रजनी विश्नोई, सारिका कुटलैहडिया, उर्मिला गुप्ता, नीलम चंदानी, सुधा गुप्ता, नंदनी भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed