{"_id":"58c05dc94f1c1b5e3ddc5421","slug":"hospital-will-give-free-treatment-to-innocent-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता मासूम को निशुल्क उपचार देगा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता मासूम को निशुल्क उपचार देगा अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला।
Updated Thu, 09 Mar 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rape with child
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार में छह माह की दुष्कर्म पीड़िता मासूम का उपचार हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट की ओर से निशुल्क किया जाएगा। कुलपति डा. विजय धस्माना ने अस्पताल की ओर से पीड़ितों के उपचार का खर्च संस्थान द्वारा वहन करने की बात कही है। अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों की टीम मुस्तैदी के साथ मासूम के उपचार में जुट गई है।
विज्ञापन
बता दें बीते मंगलवार को कोटद्वार में एक छह माह की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। स्थानीय अस्पताल ने मासूम की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जिसे लेकर परिजन देर रात करीब 11 बजे हिमालयन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. संतोष कुमार ने रात को ही मासूम को प्राथमिक उपचार दिया और बुुधवार सुबह चिकित्सकों द्वारा मासूम के घावों को आपरेट किया गया। उपचार के बाद मासूम को पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
डा. संतोष कुमार के अनुसार मासूम बच्ची खतरे से बाहर है। दूसरी ओर हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. विजय धस्माना ने बताया कि पीड़ित मासूम के उपचार का खर्च हिमालयन अस्पताल उठाएगा। एसआरएचयू पीड़िता को हरसंभव मदद देगी।