Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Home Guard jawans saved the life of the injured

Rishikesh News: होमगार्ड जवानों ने घायल की बचाई जान, लौटाए चार लाख

Wed, 07 Jan 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 07 Jan 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Home Guard jawans saved the life of the injured
उप जिला चिकित्सालय में घायल का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मचारी। स्रोत संवाद।
फोटो-
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। मित्र पुलिस के नारे को चरितार्थ करते हुए थाना मुनि की रेती के होमगार्ड जवानों ने मानवता और ईमानदारी की एक नई मिसाल कायम की है। जवानों ने न केवल एक घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई, बल्कि उसके पास मौजूद करीब चार लाख रुपये की बड़ी धनराशि को भी पूरी सुरक्षा के साथ होटल प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया। मित्र पुलिस की मित्रता देख मैनेजर और घायल व्यक्ति ने उनका आभार व्यक्त किया।
बुधवार को बदरीनाथ राजमार्ग स्थित ब्रह्मपुरी के समीप दो वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक वाहन में बैठे कार चालक ग्राम खेड़ा गाड़ नरेंद्र नगर निवासी धर्मपाल सिंह नेगी (40) पुत्र गंगा सिंह नेगी घायल हो गया। घायल को थाना मुनि की रेती में तैनात होमगार्ड के दो कर्मी नैन सिंह और कमलेश्वर ने इंटरसेप्टर की मदद से उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि धर्मपाल सिंह नेगी शिवपुरी के एक होटल में काम करता है। व्यक्ति के पास करीब चार लाख रुपये थी। धर्मपाल सिंह नेगी पैसों को ऋषिकेश के एक बैंक में जमा करने के लिए आ रहा था। इस दौरान ब्रह्मपुरी के समीप उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई, जिसमें वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कार में बैठे लोगों को कोई चोट नहीं आई है। होमगार्ड कर्मचारियों ने अस्पताल से होटल के एकाउंट मैनेजर रेवंत मिश्रा को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही होटल का मैनेजर अस्पताल में पहुंच गया। जहां होमगार्ड के कर्मचारियों ने चार लाख रुपये उन्हें वापस लौटा दिया।

---
- दोनों जवानों के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मुख्यालय को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। - चंद्रकांत बिष्ट, जिला कमांडेंट, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed