फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Holi of flowers was played by applying sandalwood paste.

Rishikesh News: चंदन का टीका लगाकर खेली फूलों की होली

Fri, 27 Feb 2026 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 27 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Holi of flowers was played by applying sandalwood paste.
पर्वतीय प्रेस क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में फूलों की होली खेलते लोग। स्रोत संवाद। - फोटो : kathua news
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लोगों ने जमकर फूलों व रंगों की होली खेली। अतिथियों का पुष्प वर्षा और चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक और हास्यप्रद कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन




देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में पर्वतीय प्रेस क्लब की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मैत्री स्वयं सेवी संस्था के पदाधिकारियों ने पहाड़ की संस्कृति पर प्रस्तुति दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, शूरवीर सिंह सजवाण ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर साल प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में अलग-अलग तरह की सांस्कृतिक झलकियां देखने को मिलती है, जो राज्य की संस्कृति को संरक्षित करने का काम करती हैं। क्लब अध्यक्ष कमल शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, अग्रवाल सभा की ओर से भी होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के साथ-साथ तंबोला और चाट पकौड़ी का कार्यक्रम रहा। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और सभा के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकी और फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, भावना गुप्ता, नीरू गुप्ता, माधवी गुप्ता, सतीश चंद्र अग्रवाल, महेश चंद्र गुप्ता, जगमोहन सिंघल, ऋषि अग्रवाल, नरेश गर्ग, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed