{"_id":"5f9dbca88ebc3e9b83378577","slug":"hindu-organizations-celebrated-valmiki-jayanti-rishikesh-news-drn3607290128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदु संगठनों ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदु संगठनों ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होते हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि।
- फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हिंदू संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वाल्मिकी समाज के लोगों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कहा कि भगवान वाल्मिकी ने समाज को सच्ची राह दिखाने काम का किया।
शनिवार को नगर के महर्षि वाल्मीकि मंदिर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी आदि की ओर से मिष्ठान वितरण और वाल्मीकि समाज के लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने कहा महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि भगवान वाल्मीकि ने सभी वर्गों को साथ लेकर काम करने का संदेश दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष बसारत, विभाग समरसता प्रमुख प्रमोद कुमार पंकज, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष कामेश रावत, हरिओम आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में जिला समरसता प्रमुख नरेश उनियाल, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रंखड संयोजक बजरंग दल अंकित, महेंद्र, राहुल अग्रवाल, भावना, सुमित भट्ट, सुनील, अमित जोशी, रोहित कुमार, मनोज कश्यप, गोपाल, मुकेश, रणवीर सिंह, दिग्विजय, सुलेख और अशोक आदि मौजूद थे।
रायवाला। महर्षि भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर प्रतीतनगर में वाल्मीकि मंदिर में भजन कीर्तन और हवन कर कोरोना से मुक्ति की कामना की गई।
शनिवार को वाल्मीकि समाज की ओर से प्रतीतनगर स्थित वाल्मीकि मंदिर भवन में कोरोना काल के चलते हर वर्ष निकाली जाने वाली झांकी को स्थगित कर भजन, कीर्तन और हवन कर मानव जाति को कोरोना महामारी से जल्द मुक्ति की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने शिरकत की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या वेलवाल, भाजपा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम क्षेत्री, विश्व हिंदू परिषद के एके सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओबीसी मोर्चा सतपाल सैनी, के अलावा कार्यक्रम आयोजक कमल कुमार, अंकित कुमार, सुरेश, विमल, कन्हैया, नरेश, रामू आदि रहे।