फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham Yatra 2025 Helicopter will fly from Jolly Grant to two Dhams from May 5

Rishikesh: पांच मई से जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरेगा हेलिकॉप्टर, अब तक 40 श्रद्धालु करा चुके बुकिंग

Mon, 10 Feb 2025 09:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 09:37 AM IST
सार

इस साल भी चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू होते ही कंपनी ने दोनों धामों के लिए अपनी बुकिंग शुरू कर दी है। बदरीनाथ के कपाट चार मई को खुल रहे हैं। इसलिए रुद्राक्ष एविएशन का हेलीकॉप्टर पांच मई से उड़ान भरेगा।
 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Helicopter will fly from Jolly Grant to two Dhams from May 5
हेली सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेली कंपनी रुद्राक्ष एविएशन का हेलीकॉप्टर आगामी पांच मई से उड़ान भरेगा। कंपनी ने एक फरवरी से दोनों धामों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। अब तक लगभग चालीस श्रद्धालु अपनी बुकिंग करा चुके हैं। काफी श्रद्धालु हर रोज यात्रा से संबंधित जानकारी कंपनी से ले रहे हैं।

विज्ञापन


रुद्राक्ष एविएशन पिछले दो वर्षों से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए एमआई 17 हेलीकॉप्टर से उड़ान भर रहा है। इस साल भी चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू होते ही कंपनी ने दोनों धामों के लिए अपनी बुकिंग शुरू कर दी है। बदरीनाथ के कपाट चार मई को खुल रहे हैं। इसलिए रुद्राक्ष एविएशन का हेलीकॉप्टर पांच मई से उड़ान भरेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...National Games: खूब खेले उत्तराखंड के खिलाड़ी...प्रदर्शन से उत्साहित खेल प्रेमी, अब सरकार के पाले में गेंद
विज्ञापन
विज्ञापन


जौलीग्रांट से दोनों धामों की बुकिंग बीस जून तक के लिए की जा रही है। उसके बाद बरसात सीजन शुरू होने पर हेली सेवा पर ब्रेक लग जाएगा। दोबारा बरसात बाद हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार अब तक दो धामों के लिए काफी श्रद्धालुओं ने जानकारी ली है। कंपनी को उम्मीद है कि इस बार पिछले सालों की तुलना में अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed