फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Heavy rains damaged the approach road to the bridge over

Rishikesh News: सुसवा नदी पर पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त

Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains damaged the approach road to the bridge over
भारी बारिश से दीवार धंसी, मिट्टी बहने से सड़क हुई खोखली, पुल से भारी वाहनों की आवाजाही रोकी
विज्ञापन




भारी बारिश से बुल्लावाला की ओर सुसवा नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार धंसने और मिट्टी बह जाने से एप्रोच रोड का हिस्सा खोखला हो गया। इससे पुल को भी खतरा बढ़ गया है। पुल से भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है।



बृहस्पतिवार रात भारी बारिश के कारण सुसवा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते देर रात पुल की एप्रोच रोड की दीवार धंस गई और मिट्टी बह जाने से एप्रोच रोड खोखली हो गई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके मुआयना किया। एसई अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, एई सतीश कुमार के अलावा एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे। बताया कि पुल पर पुलिसकर्मियों की तैनाती करा दी गई थी। एहतियात के तौर पर पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया। दोपहिया वाहनों की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन


लोनिवि के सहायक अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि एप्रोच रोड की मरम्मत के लिए तारजाल आदि लगाने का काम शुरू हो गया है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द यातायात को सुचारू कर दिया जाए। फिलहाल पुल को अन्य किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






लोनिवि एक माह से कर रहा है पुल की निगरानी



जुलाई से सुसवा पुल के पास बारिश से नुकसान हो रहा है। एक माह में तीन बार पुल के डाउनस्ट्रीम में सीसी ब्लॉक बह गए थे। सुरक्षा के लिए लगाए गए तारजाल भी बारिश की भेंट चढ़ गए। ऐसे में विभाग पुल की बराबर निगरानी कर सुरक्षात्मक उपाय करता आ रहा है।






कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

डोईवाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुड़कावाला-बुल्लावाला में सुसवा नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुल पर पहुंचे और धरना दिया। मोहित उनियाल ने कहा कि पुल को लंबे समय से खतरा बना हुआ है। बावजूद सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, सावन राठौर, तेजपाल सिंह, महेश लोधी, सुनील बर्मन, साकिर हुसैन, आरिफ अली, आशीष राणा, शुभम कांबोज, आशीष बिज्लवाण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed