फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Harassment of traders in the name of GST and Mandi Committee

जीएसटी और मंडी समिति के नाम पर हो रहा व्यापारियों का उत्पीड़न

Mon, 05 Sep 2022 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Harassment of traders in the name of GST and Mandi Committee
नगर व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से ऋषिकेश में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी, मंडी समिति और सिंघल यूज प्लास्टिक समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

रविवार को देहरादून मार्ग स्थित एक होटल में जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी राज्य की रीढ़ है। व्यापारियों के बिना किसी भी राज्य का विकास संभव नहीं है। लेकिन बीते दिनों कुुछ मामले जीएसटी और मंडी समिति के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसेे अब व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

पूरे जिले में इकाइयों का गठन कर लिया गया है। जो व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से उनकी समस्याओं का निराकरण कर काफी हद तक सफल होगा। आयकर विभाग की ओर से कुछ व्यापारियों के यहां सर्वे के नाम पर किए जा रहे उत्पीड़न को लेकर भी अधिकारियों के साथ बातचीत की गई थी। मंडी समिति के नाम पर व्यापारियों का किए जा रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए मंडी समिति को समाप्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा, महामंत्री प्रकाश मिश्रा, राजपाल नेगी, दिनेश डोभाल, प्रतीक कालिया ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ललित मोहन मिश्र, हरगोपाल अग्रवाल, सुभाष कोहली, दिनेश डोभाल, अतीक अहमद, हर्षवर्धन पांडे, ईश्वर मैखुरी, इंद्रप्रकाश अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed