फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Hanuman Mahadhwaj was installed in Ramlila ground

Rishikesh News: रामलीला मैदान में स्थापित की हनुमान महाध्वजा

Fri, 05 Sep 2025 08:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Mahadhwaj was installed in Ramlila ground
चौदहबीघा में हनुमान महाध्वजा स्थापित करने के लिए जाते स्थानीय लोग- जागरूक पाठक
ऋषिकेश। मां गंगा रामलीला समिति चौदह बीघा की ओर से पूजा-अर्चना के बाद चौदह बीघा नया पुल स्थित रामलीला मैदान में हनुमान महाध्वजा स्थापित की गई। चतुर्थ श्री रामलीला मंचन कार्यक्रम से पहले रामलीला मैदान में हनुमान ध्वज पूजन कार्यक्रम एवं संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। मां गंगा रामलीला समिति के पदाधिकारी और सदस्य चौदह बीघा निवासी देवेंद्र दत्त जोशी के निवास स्थान से महाध्वजा लेकर रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान लोेगाें ने जय श्रीराम के नारे लगाए। समिति अध्यक्ष संदीप परमार ने बताया कि समिति की ओर से 22 सिंतबर से तीन अक्तूबर तक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, संदीप परमार, जितेंद्र उनियाल, गजेंद्र सजवाण, आसाराम व्यास, हृदयराम सेमवाल, गुरु प्रसाद बिजल्वाण, प्रदीप सकलानी, अनिल रावत, महावीर खरोला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed