{"_id":"5e2b51038ebc3e4b63605e3e","slug":"had-the-intentions-of-the-congress-been-clear-pakistan-would-not-have-existed-rishikesh-news-drn333909392","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कांग्रेस की नीयत साफ होती तो न होता पाकिस्तान का अस्तित्व’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कांग्रेस की नीयत साफ होती तो न होता पाकिस्तान का अस्तित्व’
विज्ञापन
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सम्मानित करते यूपी के उप मुख्यम
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के बाद कांग्रेस सरकार की गलतियों का खामियाजा देश आज तक भुगत रहा है। यदि कांग्रेस की नीयत देश के प्रति साफ रही होती तो आज पाकिस्तान का अस्तित्व न होता। पाकिस्तान बनने के कारण आज भी फौजी भाइयों को बलिदान देना पड़ रहा है। ये बातें उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं।
वे शुक्रवार को चीला स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन संस्थान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य ने न सिर्फ सरकार की उपलब्धियां गिनाईं बल्कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार की नीयत में ही खोट थी। वरना न तो 370 और न ही सीएए का विवाद खड़ा होता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी आज भी देश को बरगलाने में लगे हैं। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि पीएम मोदी नेताजी के सपनों का भारत गढ़ रहे हैं। उन्होंने मिशन के कार्यों की सराहना करते हुए पहल की कि संस्थान के लिए कार्पस फंड बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मिशन के संचालक आशीष भैया को भी अब दौड़भाग से राहत देनी चाहिए।
इसके लिए उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कार्पस फंड समिति का अध्यक्ष, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल को समन्वयक और खुद को सचिव बनने की घोषणा की। इसी क्रम में सांसद अशीष राजपूत ने अपने एक माह का वेतन कार्पस फंड को समर्पित किया। इस पहल पर केशव प्रसाद मौर्य ने भरोसा दिलाया कि कार्पस फंड को समृद्ध बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर व्यवसाई जीबी सिंह, देवबंद से विधायक बृजेश सिंह, लोनी विधायक नंद किशोर गूजर, मिल्कीपुर विधायक गोरख बाबा सहित जीएमवीएन उपाध्यक्ष केके सिंघल, मेयर अनिता ममगाईं आदि लोग उपस्थित रहे।