{"_id":"60733d768ebc3ee974451237","slug":"gurucharan-mishra-who-has-been-drinking-only-ganges-water-for-38-years-rishikesh-news-drn376295792","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 वर्षों से गंगाजल का ही पान कर रहे गुरुचरन मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 वर्षों से गंगाजल का ही पान कर रहे गुरुचरन मिश्र
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी को यूं ही संतों की नगरी नहीं कहा जाता। यहां आज भी कई संत ऐसे हैं, जो मानवहित के लिए धर्मार्थ कार्य में लगे हुए हैं। इसका एक जीवंत उदाहरण है स्वर्गाश्रम स्थित डालमिया आश्रम के स्वामी गुरुचरन मिश्र। गुरुचरन मिश्र बीते 38 वर्षों से गंगाजल ही पी रहे हैं। यही कारण है कि आज तक किसी भी रोग ने उन्हें छुआ तक नहीं है।
केंद्र और प्रदेश सरकार ने गोमुख से लेकर गंगासागर तक गंगा की निर्मलता और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए अरबों रुपये खर्च कर दिए हैं, लेकिन धरातल पर सब शून्य है। हरिद्वार के बाद आज भी गंगा का जल आचमन के योग्य नहीं है।
गंगा की स्वच्छता और निर्मलता को बचाने के लिए गुरुचरन मिश्र भी तीर्थनगरी के स्वर्गाश्रम में इस मुहिम में जुटे हुए हैं। स्वामी गुरुचरन मिश्र ने बताया कि तीन दशक पहले मां गंगा का जल स्वच्छ एवं निर्मल होता था, लेकिन अब गंगा का जल दूषित हो गया है। वह कई वर्षों से गंगा के जल का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले वह गंगा के जल को बिना छानकर पीते थे, लेकिन अब उन्हें गंगा के जल को आठ परतों वाले कपड़े से छानकर पीना पड़ता है। उन्होंने कहा गंगा की धारा को दूषित होने से बचाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री को कई पत्र भेजे हैं। उन्होंने बताया कि गंगा के जल का इस्तेमाल करने से कोरोना जैसी संक्रमित बीमारी भी दूर भागेगी। यही कारण है कि आज उनकी उम्र 83 वर्ष हो गई है। उन्हें आज तक किसी रोग ने नहीं छुआ है। आज भी उनकी आंखें, कान, मन, मस्तिष्क और दिमाग स्वस्थ हैं। इसका कारण वह गंगाजल ही मानते हैं।
विज्ञापन
गंगाघाट पर बजता है लाउडस्पीकर
ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम स्थित नावघाट और लक्ष्मीनारायण घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगा को निर्मल एवं शुद्ध बनाए रखने की अपील की जाती है। स्वामी की ओर से घाट पर लाउडस्पीकर की भी व्यवस्था की गई है। इसमें गंगा की निर्मलता को बचाने की आवाज गूंजती रहती है।