फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Group farming needs to be promoted: CDO

समूह खेती को देना होगा बढ़ावा : सीडीओ

Mon, 29 Dec 2025 08:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Group farming needs to be promoted: CDO
यमकेश्वर। विकासखंड मुख्यालय यमकेश्वर में सोमवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान कार्यक्रम में मौजूद रहीं। मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश गुणवंत ने कहा कि महिला समूहों के माध्यम से कई विभागीय योजनाएं संचालित की जा रही हैं। समूह खेती को किसानों को बढ़ावा देना होगा इससे बंजर खेती भी आबाद होगी एवं किसानों को फसलों का अच्छा उत्पादन होने पर सही मूल्य भी मिल पाएगा। पशुपालन में बकरी पालन योजना के लाभ उठाएं। सहायक कृषि अधिकारी अक्षत मलिक ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर फसलों के बीज, उपकरण, कीटनाशक आदि उपलब्ध रहते हैं। पशुपालन विभाग से डॉ. अवधेश श्रीवास्तव, बीडीओ आकाश बेलवाल, वैभव जोशी, महक सिंह, मयंक सैनी, अखिलेश नैथानी, दिनेश रावत, नीरज बिष्ट, बलवंत पंवार, राजीव भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed