फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Government Veterinary Hospital Rishikesh is not getting

Rishikesh News: रखरखाव के लिए राजकीय पशु अस्पताल को नहीं मिल रहा बजट

Mon, 11 Mar 2024 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Government Veterinary Hospital Rishikesh is not getting
Iअस्पतालों में फर्नीचर का भी टोटा, अन्य कार्य भी हो रहे प्रभावितI
विज्ञापन


राजकीय पशु चिकित्सालय ऋषिकेश को रखरखाव के लिए शासन से बजट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में पशु अस्पताल का रखरखाव का काम नहीं हो पा रहा है। वहीं फर्नीचर का टोटा होने से अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी टूटे और सड़े गले फर्नीचर पर बैठने को मजबूर हैं।



राजकीय पशु अस्पताल में शेड निर्माण और पेयजल टैंक के लिए डॉक्टर की ओर से पशुपालन निदेशालय में करीब 10 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। लेकिन बजट का अभाव बताकर निदेशालय से प्रस्ताव लौटा दिया गया। यदि बजट पास हो जाता तो अस्पताल परिसर में शेड निर्माण के साथ ही सीसी फर्श भी बनाई जानी थी। बजट के अभाव में अस्पताल के आगे आंगन की फर्श उखड़ी पड़ी है। अस्पताल परिसर में शेड निर्माण न होने से बरसात और गर्मियों में पशुओं का इलाज खुले आसमान के नीचे करना पड़ता है।
विज्ञापन






Iलाखों के फर्नीचर खरीदे अस्पतालों में नहीं पहुंचाएI



जिले के राजकीय पशु चिकित्सालयों में फर्नीचर की आपूर्ति करने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से लाखों रुपये के फर्नीचर खरीदे गए। लेकिन फर्नीचर जिले के अलग-अगल पशु अस्पतालों में नहीं पहुंचाए गए। पशु चिकित्सालयों में टूटे और पुराने फर्नीचर से काम चलाया जा रहा है। रानीपोखरी और अन्य अस्पतालों में सड़े गले फर्नीचर का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





Iपशु अस्पतालों के लिए फर्नीचर खरीदा गया था। संबंधित डॉक्टरों को फर्नीचर ले जाने के लिए कहा गया था, लेकिन फर्नीचर नहीं ले गए। जल्द ही अस्पतालों को फर्नीचर भिजवाया जाएगा। ऋषिकेश पशु अस्पताल में जो शेड निर्माण के लिए प्रस्ताव आया था। वहां पर शेड निर्माण के लिए एक संस्था आगे आई है। संस्था ही शेड निर्माण करेगी। - विद्याशंकर कापड़ी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed