फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   going to sell the bear's gall bladder, arrested

भालू की पित्त की थैली बेचने जा रहा गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला/ ऋषिकेश।
अमर उजाला/ ऋषिकेश। Updated Mon, 14 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन

गैरसैंण से देहरादून दो भालुओं की दो सौ ग्राम की पित्त की थैली बेचने जा रहे एक व्यक्ति को मुनिकीरेती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 16 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्र में वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करने में एक बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। एसओजी टिहरी और मुनिकीरेती पुलिस को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भालू की पित्ती बेचने के लिए देहरादून जा रहा है। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिए रात से ही जाल बिछाना शुरू कर दिया था। रविवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस वाहनों की तलाशी में जुट गई। सुबह 7.40 बजे श्रीनगर से ऋषिकेश आ रही एक बस की पुलिस ने तपोवन ब्रहमानंद मोड़ पर तलाशी ली तो बस के अंदर एक बैग मिला। आशंका होने पर पुलिस ने बैग के संबंध में पूछताछ की तो सीट पर बैठे व्यक्ति ने बताया कि बैग उसका है। पुलिस उसे थाने ले आई। बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर पॉलिथीन की दो अलग-अलग थैलियों में रखी पित्ती बंधी हुई मिली।
विज्ञापन


नरेंद्रनगर के सीओ जीबी पांडेय ने आरोपी की पहचान हुकम सिंह नेगी पुत्र सोबन सिंह नेगी ग्राम खेत गैरसैंण चमोली के रूप में कराई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके गांव में तीन-चार लोगों ने दो भालू मार गिराए थे। भालू की पित्त की थैली निकालकर वह बेचने के लिए देहरादून जा रहा था। वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। भालू की पित्त की थैली का प्रयोग शक्तिवर्धक दवाई बनाने में किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। आरोपी को दोपहर बाद सीजेएम की अदालत में पेश किया गया है। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में मुनिकीरेती थानाध्यक्ष रवि कुमार सैनी, एसओजी प्रभारी अबुल कलाम, एसआई मनोज शर्मा, योगेंद्र चौहान, मोहित सैलानी, भानू प्रकाश और उबेदउल्ला व प्रशांत शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed