फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Gajraj is threatening on the road in broad daylight

दिनदहाड़े सड़क पर आ धमक रहे गजराज

Sat, 13 Mar 2021 01:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gajraj is threatening on the road in broad daylight
लक्ष्मणझूला बैराज मोटर मार्ग लाल मिट्टी के पास आ धमका हाथी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में दिनदहाड़े हाथी सड़क पर आ धमक रहे हैं। हाथियों के चहलकदमी से स्थानीय लोगों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम लक्ष्मणझूला-बैराज मोटर मार्ग पर लाल मिट्टी के समीप एक हाथी अचानक सड़क पर आ धमका। हाथी यहां पर करीब आधा घंटे तक रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।

गौरही रेंज अधिकारी धीर सिंह ने बताया कि पार्क क्षेत्र में इन दिनों हाथियों की सक्रियता बढ़ रही है। शाम के समय हाथी गंगा नदी में नहाने और पानी पीने के लिए जाते हैं। कहा बीते बृहस्पतिवार देर रात भी क्षेत्र में हाथियों की चहलकदमी रही। जिन्हें वन कर्मियों की मदद से जंगल की ओर हटाया गया। कहा पार्क क्षेत्र में वन विभाग की गश्त और पेट्रोलिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed