फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   funeral of bp bhatt

एयरपोर्ट पर बीपी भट्ट को श्रद्धांजलि

Thu, 24 Dec 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 24 Dec 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
funeral of bp bhatt

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विमान हादसे में मारे गए बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट भगवती प्रसाद भट्ट का पार्थिव शरीर बुधवार को विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधियों और बीएसएफ के अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली में बीएसएफ विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण भगवती प्रसाद भट्ट की मौत हो गई थी। वह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के कोटमा गांव के रहने वाले थे। साथ ही वह जौलीग्रांट के कुंवर सिंह मनवाल परिवार के दामाद भी थे और उन्होंने दून से पढ़ाई की थी।
विज्ञापन


उनके मरने की सूचना मिलने के बाद से ही क्षेत्र में शोक व्याप्त है। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा तो वनमंत्री दिनेश अग्रवाल, डोईवाला विधायक हीरा सिंह बिष्ट, जौलीग्रांट ग्राम प्रधान सागर मनवाल, भाजयुमो प्रदेश सदस्य विशाल मनवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते, मुख्य विकास अधिकारी आलोक पांडे, बीएसएफ के कमांडेंट भूपेंद्र सिंह, डिप्टी कमांडेंट भूपेंद्र यादव, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भगवती प्रसाद भट्ट को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गमगीन माहौल में तमाम लोगों के अलावा परिजन मौजूद रहे। बाद में बीएसएफ के वाहन से शव को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed