फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fraud of 16 lakhs in the name of getting petrol pump

पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलवाने के नाम पर 16 लाख की ठगी

Fri, 08 Apr 2022 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 16 lakhs in the name of getting petrol pump
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के फर्जी अधिकारी बन पांच लोगों ने एक व्यक्ति से पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी दिलवाने और स्टील प्लांट में नौकरी लगवाने के नाम पर 16 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने ठगी का शिकार हुए व्यक्ति से तहरीर मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि खुशाल सिंह पुत्र स्व. मदन सिंह, निवासी रायवाला ने सात अप्रैल को उनके साथ हुई ठगी के मामले में तहरीर दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि पांच लोगों ने स्वयं स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के क्लास ए अधिकारी बताकर उनको पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी लगवाने झांसा देकर उनसे रुपये लिए। जब काफी दिनों पेट्रोल पंप और एजेंसी दिलवाने को लेकर टालमटोल करने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने रुपये मांगे तो पांचों लोगों ने उनको बोकारो स्थित प्लांट में नौकरी लगाने की बात कहते हुए और रुपये मांगे। रुपये देनेपर उनको नियुक्ति पत्र दिया गया जो जांच करने के बाद फर्जी निकला। शिकायतकर्ता खुशाल सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों ने उनसे पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी दिलवाने और स्टील प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर कुल 16 लाख रुपये लिए। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने निकेश पुचपटे निवासी अपर तल बाबर प्लेस बंगाली मार्केट मंडल हाउस नई दिल्ली, आलोक कुमार महाजन निवासी कोलकाता वेस्ट बंगाल, शैलेश नाथ तिवारी निवासी केओ होसला मिश्रा आरवीएम पब्लिक स्कूल खड़कपुर काशीपुर ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड, दीपक कुमार निवासी फूड कॉरपोरेट लि. नरेला दिल्ली, मुकेश कांडपाल निवासी कुंडेश्वरी उधम सिंह नगर, उत्तराखंड के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed