फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Four vicious thieves caught planning theft

चोरी की योजना बनाते चार शातिर चोर दबोचे

Thu, 30 Dec 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four vicious thieves caught planning theft
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी के चलते चोरों के एक गिरोह के मंसूबे नाकाम हो गए। पुलिस ने गिरोह के चार हथियारबंद सदस्यों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। चारों बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि बुधवार को कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी। टीम ने चंद्रेश्वर नगर स्थित श्मशान के सामने उत्कल आश्रम की गोशाला के पीछे चार संदिग्ध व्यक्तियों को आपस में बात करते देखा। जब चारों की तलाशी ली गई तो उनके पास से दो चाकू, एक लोहे की रॉड, पेचकस और प्लास बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस चारों व्यक्तियों को पकड़कर कोतवाली ने आई। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि जब चारों व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे चोरी करने की योजना तैयार कर रहे थे। आरोपियों की पहचान मारकंडे जायसवाल निवासी गली नंबर 2, त्रिवेणी कॉलोनी, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, जिला देहरादून, सतीश निवासी गली नंबर 5, शांति नगर, बनखंडी, ऋषिकेश, जिला देहरादून, राहुल निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, जिला देहरादून और रोहित ठाकुर निवासी गली नंबर 25, कैनाल रोड, गुमानीवाला, ऋषिकेश, जिला देहरादून देहरादून के रूप में हुई है।
विज्ञापन

चारों चोर शातिर अपराधी
ऋषिकेश। चंद्रेश्वर नगर से गिरफ्तार किए गए चारों चोर शातिर अपराधी है। इनमें से तीन लोग लंबे समय से जरायम पेशे से जुड़े हैं। इनके खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग तस्करी, शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट जैसी धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। गिरोह के सरगना मार्कंडेय जायसवाल पर आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना, आर्म्स एक्ट और आईपीसी एक्ट के तहत केस चल रहे हैं। जबकि दूसरा आरोपी सतीश भी एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आईपीसी एक्ट के तहत कई बार जेल की हवा खा चुका है। तीसरे आरोपी रोहित ठाकुर के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट और आईपीसी एक्ट के तहत कोतवाली में पूर्व में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed