{"_id":"5708198e4f1c1b8c72c8149f","slug":"foreign-tourists-are-undergoing-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकर्म विधि से उपचार करा रहे विदेशी सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकर्म विधि से उपचार करा रहे विदेशी सैलानी
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Sat, 09 Apr 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
विदेशी
- फोटो : file photo
हंगरी से 15 सदस्यीय दल आयुर्वेद और पंचकर्म विधि से स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी स्थित आयुर्वेद सेंटर में आया हुआ है। स्वास्थ्य लाभ की इन विधियों को आत्मसात कर विदेशी सैलानी काफी संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एसआरएचयू के आयुर्वेद सेंटर से विदेशी सैलानियों के जुड़ने का सिलसिला तेज हो गया है। हंगरी के विभिन्न शहरों के 15 सदस्यों का एक दल आयुर्वेद सेंटर पहुंचा है। विभाग के डॉ. आर के ममर्गाइं और डॉ. प्रतिभा ममर्गाइं ने विदेशियों आयुर्वेद और पंचकर्म की बारीकियों से रूबरू कराया। बताया कि दल के अधिकांश लोग अर्थाराइटिस, मोटापा, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और लाइफ स्टाइल डिसऑर्डर से परेशान थे।
विज्ञापन
यौगिक क्रियाओं और संतुलित आहार के साथ इनका उपचार शुरू हो गया है। बताया गया कि पंचकर्म थैरेपी बीमारी को पूरी तरह से खत्म कर देती है। इस विधि से ताकत और ऊर्जा के साथ उत्साह उत्पन्न करता है। दल की अगुवाई कर रहे डेबरेकेन योगा एसोसिएशन हंगरी के अध्यक्ष मिकलोस जोलटाई और पीटर कोसा ने कहा कि पंचकर्म थैरेपी से उपचार के बाद सदस्य अच्छा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि आयुर्वेद सेंटर में स्वामीराम के होलिस्टिक हेल्थ मॉडल के आधार पर उपचार किया जाता है।