फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Five PDS penalty

पांच राशन दुकानों पर जुर्माना

Sat, 07 Jan 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला। Updated Sat, 07 Jan 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Five PDS penalty
बंद पड़ी दुकाने - फोटो : अमर उजाला

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को जनोपयोगी बनाने और सुचारु व्यवस्था बनाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से शुक्रवार को सरकारी राशन की कई दुकानों और एक गैस एंजेसी में औचक छापामारी की कार्रवाई की। अनियमितताओं को लेकर छह दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी के अलावा पांच दुकानों पर अर्थदंड प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन


 डोईवाला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ति निरीक्षक विभूति जुयाल के नेतृत्व में शुक्रवार को अभियान चलाया। आपूर्ति विभाग को पूर्व में शिकायतें मिली थीं कि कई दुकानों पर राशन नहीं मिल रहा है और दुकानें निर्धारित समय पर नहीं खुल रही हैं।
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व भी छह दुकानों को अनियमितताओं को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को भी छापामार अभियान के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं पाई गईं। विभागीय टीम ने कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक विभूति जुयाल ने बताया कि अनियमितता सामने आने पर छह दुकानों को कारण बताओ नोटिस और पांच दुकानों के लिए उपजिलाधिकारी डोईवाला को अर्थदंड के लिए प्रस्तावित किया है। ठूरवाला स्थित गैस एंजेसी में निरिक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में कमियां आने पर सुधार के निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed