फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Five injured in accident

Rishikesh News: ओवरटेक के चक्कर में भिड़ीं दो बसें व कार, पांच घायल

Wed, 13 May 2026 02:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 13 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Five injured in accident
देहरादून रोड़ सात मोड के समीप टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त बस। स्रोत-पुलिस
देहरादून मोटर मार्ग पर काली मंदिर के समीप ओवरटेक करने की कोशिश में दो बसें आमने-सामने भिड़ गईं, जिसकी चपेट में एक कार भी आ गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। भीषण गर्मी और जंगल क्षेत्र के बीच फंसे श्रद्धालुओं की मदद के लिए पुलिस को पानी तक मंगवाना पड़ा।
विज्ञापन


देहरादून की ओर से आ रही विश्वनाथ सेवा की बस एक वाहन को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान सामने से तीर्थयात्रियों से भरी दूसरी बस आ गई और दोनों बसों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद पास से गुजर रही एक कार भी हादसे की चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जॉलीग्रांट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




वहीं, बसों में सवार दो अन्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त बसों में आगरा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालु सवार बताए जा रहे हैं, जो चारधाम यात्रा पर निकले थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर लंबा जाम लग गया और भीषण गर्मी के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना किया। वहीं चीता पुलिस ने शहर से पानी मंगवाकर फंसे श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह गलत तरीके से ओवरटेक करना सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed