फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Five decades of ongoing strong willed Watermill

पांच दशक से चल रही मजबूत इरादों की पनचक्की

Wed, 05 Oct 2016 01:22 AM IST
manoj singh rana
manoj singh rana Updated Wed, 05 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Five decades of ongoing strong willed Watermill
पनचक्की - फोटो : amar ujala

वक्त बदला। हालात बदले। लेकिन, इन सबके बीच नहीं बदले तो सोहनलाल के इरादे। यह इरादे ही तो हैं, जो वह बीते पांच दशक से अपने पूर्वजों के पनचक्की के कारोबार को जीवंत रखे हुए हैं। वरना आज के आधुनिक युग में जहां लोग इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर निर्भर हो गए हैं। ऐसे में घराट (पनचक्की) के कारोबार को धीमा न पड़ने देना, बड़ी बात है। 

विज्ञापन


यमकेश्वर ब्लॉक के विंध्यवासिनी निवासी सोहनलाल बताते हैं कि वह पूर्वजों का कारोबार ही आगे बढ़ा रहे हैं। पांच दशक पहले उनके दादाजी ने यह पनचक्की बनाई थी। बकौल सोहनलाल, इस पनचक्की में आसपास करीब 30 गांवों के ग्रामीण गेहूं पिसवाने आते थे। दादा के बाद यह कारोबार उनके पिता ने संभाल लिया। पिता के बाद अब वह खुद इस कारोबार को संभाल रहे हैं। बताया कि प्रतिदिन पनचक्की में दो कुंतल गेंहू और मंडुवा की पिसाई करते हैं। जिससे उन्हें प्रति माह करीब सात से आठ हजार रुपये की आय अर्जित हो जाती है।
विज्ञापन


क्या है पनचक्की
ऋषिकेश। यह कृत्रिम आटा पीसने की मशीन होती है। यह पनचक्की, लाइट, डीजल और पेट्रोल से न चलकर पानी की धारा से चलती है। पुराने समय में गांव के लोग इन्हीं पन चक्कियों पर निर्भर रहते थे। इस चक्की में गेेंहू पिसने से आटा बहुत पौष्टिक माना जाता है। इस चक्की में एक किग्रा गेंहूं की पिसाई 1 एक रुपया 50 पैसा है। जबकि इलेक्ट्रॉनिक चक्की में एक किग्रा गेहूं की पिसाई तीन रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों के लोग उठाते हैं लाभ
विंध्यवासीनी में संचालित पनचक्की में आज भी देशबाड़ी, आमकाटल, ससपुरी, गुजराड़ी, बांदणी, तलाई आसपास के करीब 20 गांवों के लोग इसका लाभ उठाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed